BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2021 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक

by bnnbharat.com
January 21, 2021
in समाचार
स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2021 के सफल क्रियान्वयन को लेकर बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

जिला समन्वय समिति की बैठक

रांची:- स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2021 के सफल क्रियान्वयन के लिए आज दिनांक 21 जनवरी 2021 को रांची समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या-207 में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई. अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), रांची   लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित हुए.

बैठक में सबसे पहले जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी रांची के द्वारा महात्मा गांधी के द्वारा कुष्ठ रोग निवारण के प्रति उनके योगदान की चर्चा की गई. साथ ही समाज में फैले कुष्ठ रोग के प्रति भ्रांतियों के बारे में भी बताया गया.

बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था)   लोकेश मिश्रा ने बताया कि प्रतिवर्ष 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कुष्ठ निरोध दिवस मनाया जाता है . वर्ष 2017 से कुष्ठ निरोध दिवस पर कुष्ठ जागरूकता पखवाड़ा का भी आयोजन किया जा रहा है. 30 जनवरी 2021 से 13 फरवरी 2021 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान 2021 चलाया जाएगा.

बैठक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने विभिन्न माध्यमों से कुष्ठ रोग से बचाव एवं रोकथाम से संबंधित संदेशों के प्रचार प्रसार का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य संस्थान, प्रखंड कार्यालय, हाट, बाजार एवं सार्वजनिक स्थल पर आईईसी मैटेरियल द्वारा प्रचार प्रसार करें.

जिला शिक्षा पदाधिकारी को अभियान की सफलता के लिए निदेश देते हुए एडीएम लॉ एंड आर्डर ने सरकारी एवं निजी स्कूलों में कुष्ठ रोग की जानकारी एवं भ्रांतियों से संबंधित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को ग्राम सभा में उपायुक्त महोदय का संदेश पढ़े जाने से संबंधित कार्यक्रम को लेकर समन्वय स्थापित कर आयोजन करने का निदेश दिया. बैठक के दौरान  लोकेश मिश्रा द्वारा ग्राम सभा प्रमुखध् पीआरआई सदस्यों द्वारा अपील किए जाने एवं अन्य कार्यक्रमों को लेकर भी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

75 किसानों को पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित,10 किसानों को दिया गया केसीसी एवं डेयरी ऋण

Next Post

शिकायतों-समस्याओं के निष्पादन के लिए लगाये गये शिविर

Next Post
खाद्य आपूर्ति से संबंधित समीक्षा बैठक, शत-प्रतिशत आधार सीडिंग करने का निर्देश

शिकायतों-समस्याओं के निष्पादन के लिए लगाये गये शिविर

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d