BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

स्वच्छता पखवाड़ा के सफल आयोजन को लेकर बैठक

by bnnbharat.com
July 2, 2020
in Uncategorized
स्वच्छता पखवाड़ा के सफल आयोजन को लेकर बैठक

स्वच्छता पखवाड़ा के सफल आयोजन को लेकर बैठक

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: देशभर में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. रांची जिला में अभियान को सफल बनाने एवं लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढ़ाने हेतु किये जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

उपायुक्त गोपनीय कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक के दौरान उपस्थित जिला स्तरीय पदाधिकारियों को दिशानिर्देश दिया गया. इसके साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचलाधिकारियों को भी स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का आयोजन करने का निदेश दिया गया. बुधवार को रांची नगर निगम सहित बुंडू नगर परिषद क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया. बैठक में उपस्थित उप नगर आयुक्त शंकर यादव ने जानकारी दी कि आज बुधवार को रांची नगर निगम क्षेत्र के दिनदयाल नगर, करमटोली, नेताजी नगर, बिरसा मुंडा बस स्टैंड, मिशन गली, कांके रोड, मौसी बाड़ी बस्ती, जगन्नाथपुर बस्ती सहित वार्ड क्रमांक- 01, 03, 13, 37 के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया.

वहीं कार्यपालक पदाधिकारी, बुंडू ने जानकारी दी कि बुंडू नगर परिषद क्षेत्र के अगले 15 दिनों की तैयारियों का ब्योरा पेश किया. साथ ही अलग-अलग दिन विभिन्न क्षेत्रों में साफ- सफाई के लिए उठाए जा रहे कदम की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि, सड़कों की साफ – सफाई एवं नाली इत्यादि की सफाई पर विशेष जोर देते हुए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी विभिन्न स्थानों पर करवाया जा रहा है.

उपायुक्त ने कहा कि, इस बात का विशेष ध्यान रहे कि नगर निगम रांची और नगर परिषद् बुंडू के अलग – अलग वार्डों में साफ – सफाई से जुड़ी समस्या इस विशेष अभियान के दौरान खत्म हो जानी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने शिकायत या मदद हेतु जारी किए गए हेल्पलाइन का प्रचार – प्रसार करवाने का भी निर्देश दिया.

अगर आमजनों को कहीं भी कोई भी कचरा फैला या जिसका उठाव ना हो पाया हो इसकी जानकारी उपरोक्त नंबरों पर दी जा सकती है.उपायुक्त गोपनीय कार्यालय कक्ष में आयोजित इस बैठक के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी, रांची, उप नगर आयुक्त रांची, कार्यपालक पदाधिकारी बुंडू सहित जिला स्तर के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सभी थाना, पुलिस कैंप एवं सभी पिकेट्स को भी सफाई अभियान के साथ जोड़ेंगे: पुलिस अधीक्षक

Next Post

पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी भारतीय सेना,पश्चिमी मोर्चे पर है सतर्क

Next Post
पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी भारतीय सेना,पश्चिमी मोर्चे पर है सतर्क

पाकिस्तान की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देगी भारतीय सेना,पश्चिमी मोर्चे पर है सतर्क

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d