BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारी के संबंध में बैठक

by bnnbharat.com
October 31, 2020
in समाचार
कोविड-19 वैक्सीनेशन की तैयारी के संबंध में बैठक
Share on FacebookShare on Twitter

उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक

स्वास्थ्यकर्मियों के डेटाबेस की तैयार करने की हुई समीक्षा

वैक्सीन वितरण एवं रखरखाव को लेकर उपायुक्त ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

Ranchi:- आज दिनांक 31 अक्टूबर 2020 को उपायुक्त रांची छवि रंजन की अध्यक्षता में कोविड-19 से बचाव हेतु संभावित वैक्सीन के वितरण एवं रखरखाव को लेकर जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अपर जिला दंडाधिकारी, रांची, अनुमण्डल पदाधिकारी रांची, सदर, अनुमण्डल पदाधिकारी बुण्डू, सिविल सर्जन, रांची, जिला सूचना पदाधिकारी, रिम्स के डाॅक्टर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे

बैठक में कोविड-19 के संभावित वैक्सीन को देखते हुए कोल्ड चेन प्वाइंट तैयार करने पर चर्चा की गयी. उपायुक्त ने कोल्ड चेन मैनेजमेंट, डाटा बेस संधारण तथा अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों के संधारण की समीक्षा करते हुए सिविल सर्जन को आवश्यक दिशा निदेश दिये. उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोल्ड चेन मैनेजमेंट को लेकर दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं, वैक्सीन स्टोरेज और वितरण की व्यवस्था की जा रही है ताकि वैक्सीन को एक नियत तापमान पर संरक्षित रखा जा सके.

बैठक में सिविल सर्जन को निदेशित किया गया कि उपलब्ध कोल्ड स्टोरेज और उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित करायें ताकि वैक्सीन डेवलप होने के बाद उसका उपयोग किया जा सके. उपायुक्त ने बैठक में संबंधित पदाधिकारी को कोरोना टीकाकरण, कोल्ड चेन हैंडलिंग और प्रबंधन के लिए स्टाफ और उनको जरूरी प्रशिक्षण दिये जाने की व्यवस्था करने का भी निदेश दिया.

उपायुक्त ने बैठक में कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध होने पर सबसे पहले वैसे स्वास्थ्यकर्मी जो कोविड-19 के नियंत्रण की व्यवस्था में लगे हुए हैं उन्हें चिन्हित कर टीका लगाये जाने की बात कहीं.  इसके लिए शुरु किये गये डाटा बेस संधारण कार्य की समीक्षा करते हुए हुए उपायुक्त ने बैठक में संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिये. आपको बतायें कि इस संबंध में सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों से स्वास्थ्यकर्मियों का डेटाबेस तैयार करने को कहा गया है. उपायुक्त ने कितने अस्पतालों द्वारा डेटा बेस तैयार कर लिया गया है इसकी भी समीक्षा की.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश पर दुमका में FIR

Next Post

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के 25 दुकानों की जांच

Next Post
बरियातू थाना क्षेत्र में 03 दुकानों को नोटिस देकर किया गया सील

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के 25 दुकानों की जांच

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d