हजारीबाग(बरकट्ठा): प्रखंड मुख्यालय केंद्र बरकट्ठा में नोवेल कोरोना वायरस विषय को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ कृति बाला लकड़ा व स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य संचालन चिकित्सा प्रभारी डॉ0 रजनीकांत ने की. जहां नोवेल कोरोना वायरस को लेकर समुदाय को जागरूक करने व सावधानी बरतने पर चर्चा -परिचर्चा की गई.
कोरोना के किसी तरह केस से निपटने के लिए एक रेपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया. वहीं सभी स्वास्थ्यकर्मियों को सावधानी के लिए मास्क पहनकर कार्य करने का निर्देश दिया गया.
Also Read This: कोरोना से निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गयी है: SDO
इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि स्वास्थ्यकर्मी अधिकसंख्य समुदाय को साफ-सफाई, हैंड वाश, सेनिटाइजर का उपयोग करने पर जागरूकता अभियान चलाया जाए.
उन्होंने कहा कि किसी भी पंचायत, गांव में बाहर विदेश से कोई लौटकर आते है तो इसकी सूचना तत्काल प्रखंड मुख्यालय कार्यालय को दिया जाये.
Also Read This: 2000 रुपए के नोट को वापस लेने की कोई योजना नहीं: अनुराग ठाकुर
वहीं चिकित्सा प्रभारी ने कोरोना से भयभीत होने की बात नहीं की. किसी व्यक्ति के सर्दी, खांसी, बुखार आने या संदिग्ध अवस्था में तुरंत स्वास्थ्य केंद्र में आकर जांच कराने की अपील की.
मौके पर सीओ निर्मल, अंचल निरीक्षक फिरोज अख्तर सोरेन, बीपीएम रंजीत सिंह, विशाल कुमार, बीरेंद्र कुमार, पंकज कुमार, अनिता तिग्गा समेत सभी एएनएम, सहिया दीदी व स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे.

