सिमडेगा:- उपायुक्त सिमडेगा सुशांत गौरव की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस 2021 के सफल आयोजन से संबंधित बैठक का आयोजन हुआ. उपायुक्त ने कहा कि कोविड-19 के नियमो का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए जिले में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा. इस वर्ष गांधी मेला का आयोजन नहीं होगा. मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित परमवीर अलबर्ट एक्का मैदान, सिमडेगा में प्रातः 9 बजे आयोजित होगी. परेड में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग नहीं लेंगे. एनसीसी, स्काउट, सशस्त्र पुलिस बल हीं परेड में भाग लेंगे. 21 जनवरी से 24 जनवरी तक 9ः30 बजे से 11ः30 बजे पूर्वाहन् तक परमवीर अलबर्ट एक्का मैदान में पूर्वाभ्यास किया जायेगा. अनुमण्डल पदाधिकारी एवं डीएसपी परेड पूर्वाभ्यास सुनिश्चित करायेंगे. 24 जनवरी को उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा. जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी पूर्वाभ्यास के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था करेंगे साथ हीं दिनांक 26 जनवरी 2021 को मुख्य समारोह के दिन भी पर्याप्त ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे. कोविड-19 नियमों का अनुपालन अनुमण्डल पदाधिकारी सिमडेगा सुनिश्चित करायेंगे. झाँकी, प्रभात फेरी नहीं निकाली जाएगी.
राष्ट्रीय झण्डोत्तोलन के लिए समय का निर्धारण निम्नवत् किया गया है –
8ः00 बजे पूर्वाहन – उपायुक्त आवास.
8ः30 बजे पूर्वाहन – नगर परिषद्, सिमडेगा.
9ः30 बजे पूर्वाहन – परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम.
10ः20 बजे पूर्वाहन – समाहरणालय.
10ः35 बजे पूर्वाहन – पुलिस केन्द्र सिमडेगा.
10ः55 बजे पूर्वाहन – जिला परिषद् सिमडेगा.
11ः05 बजे पूर्वाहन – अनुमण्डल कार्यालय.
11ः20 बजे पूर्वाहन – समादेष्टा कार्यालय.
11ः30 बजे पूर्वाहन – सिमडेगा क्लब.
11ः40 बजे पूर्वाहन – गांधी मेला.
21 जनवरी से 24 जनवरी 2021 तक एवं 26 जनवरी को मुख्य समारोह स्थल में पेयजल का प्रबंधन कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद् सुनिश्चित करेंगे. साथ हीं 26 जनवरी से पहले तक शहर की पूरी साफ-सफाई सुनिश्चित करायेंगे. शहर के सभी शौचालयों को दुरूस्त करायेंगे. गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला के सभी शराब दुकान बन्द रहेंगे. अवैध शराब की चुलाई एवं बिक्री पर छापामारी अभियान चलाने का निर्देश दिया. उत्पाद अधीक्षक इसे सुनिश्चित करायेंगे. मंच, बैरिकेंटिंग की व्यवस्था कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल सुनिश्चित करेंगे.
प्रिंस चौक से नीचे बाजार तक एवं पार्किंग स्थल के आस-पास दुकानों एवं गाड़ियों का अवैध ठहराव का अतिक्रमण कर हटाने का निर्देश दिया. समिति के सदस्यों ने बताया कि डेलीमार्केट जाने के क्रम में साईकिल एवं मोटरसाईकिल स्टेण्ड में विभिन्न प्रकार के दुकान लगा कर कब्जा कर लिया गया है, जिससे वाहनों के ठहराव में परेशानी होती है. उपायुक्त ने नगर परिषद् अध्यक्ष एवं कार्यपालक पदाधिकारी को इस संबंध में अतिक्रमण अभियान चलाने का निर्देश दिया. अतिक्रमण के पूर्व सभी दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय अवधि में खाली कराने का निर्देश दिया. दुकान नहीं हटाने पर अतिक्रमण अभियान चलाते हुए खाली कराने का निर्देश दिया.
26 जनवरी को पुरस्कृत किया जाएगा –
बेस्ट परेड वाले को पुरस्कृत किया जाएगा. अनुमण्डल पदाधिकारी एवं डीएसपी चयन समिति में रहेंगे. जिला प्रशासन के विभिन्न योजनाओं एवं अन्य कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा. एलडीएम सिमडेगा पुरस्कार की व्यवस्था करेंगे. कोविड-19 के नियमों का अक्षरशः पालन करने वाले दुर्गा पण्डाल को भी पुरस्कृत किया जाएगा.
उपायुक्त ने कहा कि गंणतत्र दिवस एवं गांधी मेला आयोजन से संबंधित सरकार के नये आदेश आने के उपरांत हीं कार्यक्रम आयोजन में फेर-बदल की जाएगी. फिलहाल पूर्व के आदेश एवं कोविड-19 नियमों के अनुपालन के साथ हीं जिले में गंणतत्र दिवस का आयोजन होगा. बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ0 शम्स तबरेज, उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी, नगर परिषद् अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि, जिला स्तरीय पदाधिकारी के अलावे अन्य उपस्थित थें.

