BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result

डैम के अधिकृत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर बैठक उपायुक्त ने कांके, हटिया और गेतलसूद डैम के सीमांकन और सर्वे कार्य की समीक्षा की ,अतिक्रमणकारियों को प्रॉपर फॉर्मेट में नोटिस देने का निर्देश,ओरमांझी सीओ का वेतन स्थगित करने का निर्देश

by bnnbharat.com
January 28, 2021
in समाचार
डैम के अधिकृत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर बैठक उपायुक्त ने कांके, हटिया और गेतलसूद डैम के सीमांकन और सर्वे कार्य की समीक्षा की ,अतिक्रमणकारियों को प्रॉपर फॉर्मेट में नोटिस देने का निर्देश,ओरमांझी सीओ का वेतन स्थगित करने का निर्देश
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:- रांची के कांके, हटिया और गेतलसूद डैम के अधिकृत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने, सीमांकन और सर्वे कार्य की समीक्षा आज उपायुक्त छवि रंजन द्वारा की गयी. समीक्षा बैठक में अपर समाहत्र्ता रांची, अनुमंडल पदाधिकारी रांची सदर, संबंधित अंचलाधिकारी, पीएचइडी एवं जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे.
बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने कांके, हटिया और गेतलसूद डैम के अधिकृत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने, सीमांकन और सर्वे कार्य की विस्तार से समीक्षा की. कार्यपालक अभियंता एवं तीनों डैम के संबंधित अंचलाधिकारियों से उपायुक्त ने अतिक्रमण किये गये क्षेत्र की जानकारी ली. उन्होंने गांवों के अनुसार अतिक्रमकारियों और अतिक्रमण किये गये क्षेत्र और उसमें निर्माण के प्रकार का रिपोर्ट शनिवार तक देने को कहा. उपायुक्त ने इंजीनियर और सीओ का संयुक्त सर्वे रिपोर्ट देने का निर्देश दिया.
सर्वे के बाद डैम के अधिकृत क्षेत्र में अतिक्रमण करनेवाले लोगों को उपायुक्त ने नोटिस देने का निदेश दिया है. उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को प्रॉपर फॉर्मेट में नोटिस दें.
सर्वे के कार्य में शिथिलता बरतने से नाराज उपायुक्त छवि रंजन ने ओरमांझी अंचलाधिकारी का वेतन स्थगित करने का निदेश दिया. उन्होंने का कहा कि सर्वे का कार्य पूरा क्यों नहीं हो पाया, इसकी जानकारी लिखित में दें.
आपको बतायें कि उपायुक्त ने पूर्व में हटिया, कांके और गेतलसूद डैम का टीम गठन कर सीमांकन करने का निदेश दिया था. इस टीम में संबंधित अंचल अधिकारी, जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता, कनीय अभियंता और अमीन हैं. सीमांकन के बाद पिलरिंग और फेंसिंग करने का निदेश दिया गया था ताकि दोबारा अतिक्रमण न किया जा सके. बैठक के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारी को डैम के एलए प्लान को लेकर भी सीओ को निदेश दिये.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

तीन कृषि कानून के रद्द करने की मांग को लेकर 31 को ट्रैक्टर रैली-बादल

Next Post

संजीवनी बिल्डकॉन की जमीन की हेराफरी की कोशिश शुरू कंपनी की धोखाधड़ी से परेशान लोगों की जमीन दलालों ने बढ़ायी मुश्किलें

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d