लखीसराय: प्रवासी मजदूरों को उनके कार्य कुशलता के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने हेतु बैठक की गई. डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश कोरोना महामारी के कारण देश के अलग-अलग राज्यों से वापस आ रहे प्रवासी मजदूरों को उनकी कार्यकुशलता के आधार पर कार्य उपलब्ध कराया जाएगा.
जिला पदाधिकारी शोभेंद्र कुमार चौधरी ने स्थानीय औद्योगिक इकाइयों के संचालकों के साथ की बैठक. जिसमें उन्हें निर्देश देते हुए कहा कि औद्योगिक इकाइयों में रिक्त स्थानों की सूची तैयार करे और उद्योग विभाग द्वारा एक पोर्टल बनाया गया है. जिसमें संबंधित इकाइयों एवं विभागों की रिक्तियों को उपलब्ध कराया जाएगा.
पोर्टल के माध्यम से रोजगार देने एवं रोजगार पाने वालों को आसानी होगी. अतः सभी औद्योगिक इकाइयां व्यक्तियों की सूची अविलंब तैयार करें तथा उसे पोर्टल पर अपलोड करें. उन्होंने बताया कि पोर्टल पर नियोजित एवं कार्य स्थान सहित नियोजक संस्था का नाम, पता, संपर्क नंबर संबंधित व्यक्ति का नाम ,मोबाइल नंबर , ईमेल तथा रिक्त पद का पदनाम एवं आवश्यक जानकारी रहेगी. साथ ही जिला उद्योग केंद्र को इस दिशा में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं.
बैठक में उपस्थित उप विकास आयुक्त विनय कुमार मंडल, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सहित नटराज राइस मिल लखीसराय लक्ष्मी राइस मिल एवं अनेकों औद्योगिक इकाइयों के संचालक उपस्थित थे.

