सपन कुमार आकाश,
सुरसंड (सीतामढ़ी): नगर पंचायत सुरसंड अंतर्गत जनता दल यू के कार्यकर्ताओं की बैठक नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र झा की अध्यक्षता में कामिनी झा के आवास पर हुई.
जहां चुनाव को मद्देनजर रखते हुए “सबल पंचायत सक्रिय बूथ” बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान को सफल बनाने हेतु बूथ कार्यकारिणी का विस्तार किया गया एवं नगर पंचायत कार्यकारिणी का भी विस्तार किया गया.
बूथ कार्यकारिणी 7 सदस्यी पंचायत, कार्यकारिणी 11 सदस्यों में दो महिला को भी शामिल किया गया. बैठक के पूर्व सांसद प्रदेश उपाध्यक्ष नवल किशोर राय, पूर्व विधायक जयनंदन प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष रमेश पटेल एवं नसीबूल हक, निकाय अध्यक्षा कामिनी झा, प्रदेश महिला सचिव लक्ष्मी झा, प्रखंड अध्यक्ष अरुण ठाकुर, सोनिया देवी ने कार्यकारिणी गठन में भूमिका निभाई.
मौके पर उपस्थित नगर युवा अध्यक्ष मनोज मिश्र, जिला सचिव मिंटू राय, अनाबुल, ओमनाथ, मोहम्मद साकिर, खुर्शीद आलम, गणेश साह, शत्रुघ्न ठाकुर, विनय कुमार ठाकुर, राजेश कुमार पटेल एवं दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे. इस बैठक को सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए संपन्न किया गया.

