चाईबासा:- पश्चिमी सिंहभूम जिला दंडाधिकारी-सह-जिला उपायुक्त अनन्य मित्तल के द्वारा आज दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल के प्रबंधक विजय कुमार साहू के साथ बैठक आयोजित करते हुए कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया कि जिले में संचालित सभी अस्पतालों यथा प्राइवेट-कॉर्पोरेट के साथ-साथ रेलवे अस्पताल, चक्रधरपुर के द्वारा भी कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जाएगा. इसके अलावा रेलवे अंतर्गत कार्य कर रहे 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण का कार्य युद्ध स्तर पर तथा जिले में संचालित टेस्टिंग एवं वैक्सीनेशन अभियान के तर्ज पर रेलवे में भी संचालित होगा.

