भारत सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देश से कराया गया अवगत
रांची:- कोविड-19 वैक्सीनेशन में सहयोग और सहभागिता को लेकर आज दिनांक 07 जनवरी 2021 को रांची समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित कमरा संख्या 207 में प्राइवेट अस्पतालों के संचालकों- प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सिविल सर्जन रांची, अनुमण्डल पदाधिकारी बुण्डू, कोविड-19 के रोकथाम के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय- प्रभारी पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
बैठक में निजी अस्पतालों के संचालकों और प्रतिनिधियों को कोविड वैक्सीनेशन और कोविड ड्राई रन के प्रोसेस फॉलो करने की जानकारी दी गयी. डब्ल्यूएचओ कंसल्टेंट डॉक्टर अनूप ने भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के बारे में निजी अस्पतालों के संचालकों- प्रतिनिधियों को बताया.
भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार वैक्सीनेशन सेंटर में हेल्पडेस्क एरिया, वेटिंग एरिया, वैक्सीनेशन रूम और ऑब्जर्वेशन रूम की व्यवस्था से संबंधित जानकारी सभी को दी गयी. वैक्सीनेशन सेंटर पर शौचालय, पानी, बिजली, इंटरनेट कनेक्टिविटी वेंटीलेशन, एम्बुलेंस आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर भी निजी अस्पतालों को बताया गय
कोविड-19 वैक्सीनेशन के पहले फेज में तीन प्रायरिटी ग्रुप बनाए गए हैं. इनमें सबसे पहले हेल्थ केयर वर्कर्स इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स और फिर 50 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग हैं.

