BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मधुपुर उप चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

by bnnbharat.com
April 6, 2021
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव में सभी का सहयोग आपेक्षितः- सामान्य प्रेक्षक
देवघर:
– मधुपुर उप चुनाव के निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान को लेकर सामान्य प्रेक्षक सत्य प्रकाश पटेल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी मंजुनाथ भजंत्री व पुलिस अधीक्षक अश्वनी कुमार सिन्हा की उपस्थित में सभी राजनीतिक पार्टियों व निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन नगर परिषद सभागार में किया गया.
इस दौरान सामान्य प्रेक्षक श्री सत्य प्रकाश पटेल ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण उप चुनाव कराना हम सभी की प्राथमिकता हैं. ऐसे में आप सभी से मेरा आग्रह होगा कि लागू आचार संहिता को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का शत प्रतिशत अनुपालन करें. साथ ही किसी प्रकार की समस्या या सुझाव हो तो अवश्य अवगत कराएं, ताकि उसका निराकरण किया जा सके.
इसके अलावे बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि हम सभी का यह सामूहिक प्रयास होना चाहिए कि मतदान के प्रति मतदाता को जागरूक करने के साथ-साथ मतदाता निष्पक्ष, स्वतंत्र और निर्भयता से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. आगे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के होर्डिंग, फ्लैक्स, पोस्टर और पैंफलेट आदि लगाने से पहले संबंधित निर्वाचन अधिकारी को इस बारे में लिखित जानकारी देना जरूरी होगा. इसके अलावा निजी संपत्ति पर इस प्रकार की प्रचार सामग्री लगाने से पूर्व संपत्ति मालिक से लिखित में अनुमति के बारे में बताना होगा. साथ ही हैंडबिल और पोस्टर में ऐसी भाषा का प्रयोग न करें जो किसी व्यक्ति या समाज को आहत करती हो. प्रिंट तथा इलेक्ट्रानिक मीडिया में विज्ञापन के लिए एमसीएमसी से प्रमाणीकरण जरूरी है.
बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने मधुपुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुविधा एप का इस्तेमाल और इससे जुड़ी जानकारी से अवगत कराया. साथ ही जानकारी दी कि रैली, सभा, रोड शो, नुक्कड़ नाटक, वाहन, जुलूस आदि की अनुमति के लिए सुविधा एप पर आवेदन कर पहले आओ पहले पाओ के तर्ज पर आसानी से अनुमति प्राप्त कर सकते है.
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में जिला अन्तर्गत कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामलों को लेकर आप सभी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है. ऐसे में आप सभी आग्रह होगा कि अपने-अपने स्तर से लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करते रहें और मास्क के साथ मतदान के प्रति लोगों को प्रेरित करें.
इसके अलावे पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मधुपुर उप चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से सभी आवश्यक कार्यों को किया जा रहा हैं. साथ ही निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर जिला बल के साथ विभिन्न टुकड़ियों के अर्द्ध सैनिक बल के जवानों की प्रतिनियुक्ति भी की जा रही हैं. ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी प्रकार के सुझाव या समस्या हो तो अवश्य अवगत कराएं, ताकि उसपर त्वरित गति से कार्य किया जा सके.
बैठक के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सुझावों व उप चुनाव से जुड़े सवालों की जानकारी भी निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री योगेंद्र प्रसाद द्वारा दिया गया.
बैठक में उपरोक्त के अलावे निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी, मधुपुर योगेंद्र प्रसाद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद मधुपुर सुशील कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी संजय कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, व संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पीडीएस का चावल लोड वाहन जब्त, पुलिस ने वाहन चालक समेत दो को दबोचा

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर थांग-टा खिलाडी हुए सम्मानित

Next Post
अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर थांग-टा खिलाडी हुए सम्मानित

अंतर्राष्ट्रीय खेल दिवस पर थांग-टा खिलाडी हुए सम्मानित

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d