BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मेघालय सरकार ने 23 अप्रैल से अंतरराज्यीय पर्यटकों पर लगाई रोक

by bnnbharat.com
April 20, 2021
in समाचार
मेघालय सरकार ने 23 अप्रैल से अंतरराज्यीय पर्यटकों पर लगाई रोक
Share on FacebookShare on Twitter

मेघालय: देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण से कोहराम मचा हुआ है. अब कोरोना वायरस हर उम्र के लोगों में फैल रहा है. लगातार बढ़ते मौत के आंकड़े भविष्य में और खराब स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं.

भारत के कई राज्यों में एक हफ्ते तक लॉकडाउन लगा दिया गया है, और उम्मीद की जा रही है कि बढ़ते मामलों में थोड़ी कमी हो सकेगी. इसी वजह से मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने एक अहम फैसला लिया है.

उन्होंने राज्य में मौजूदा कोविड 19 की समीक्षा की है, जिसके बाद उन्होंने 23 अप्रैल से राज्य में अंतरराज्यीय पर्यटकों की एंट्री पर रोक लगा दी है. इसकी जानकारी मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके दी है.

संगमा ने ट्वीट कर कहा कि ‘मेघालय 23 अप्रैल 2021 से अंतरराज्यीय पर्यटकों के राज्य में आने पर रोक लगा देगा, हालांकि स्थानीय पर्यटन जारी रहेगा’. उन्होंने ये भी कहा कि शिलांग में सभी स्कूल मंगलवार से दो मई तक बंद रहेंगे.

राज्य सरकार ने सरकारी और निजी कार्यालयों को 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम करने का निर्देश दिया है. साथ ही राज्य के सभी जिलों की स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है. वहीं आरटी-पीसीआर परीक्षणों की समय सीमा 72 से घटाकर 48 घंटे कर दी जाएगी.

मेघालय में भी अब कोविड ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिये हैं. रविवार को 24 घंटों में 73 नए कोविड केस दर्ज किए गए थे. जबकि राज्य में कुल एक्टिव केस की संख्या अब 680 हो चुकी है.

कोविड यहां अपना विकराल रूप ले इससे पहले ही मुख्यमंत्री ने अंतरराज्यीय पर्यटकों पर रोक लगाने के साथ साथ शिलांग में सभी स्कूलों को अगले 14 दिनों के लिए बंद कर दिया है. अब 4 मई तक स्कूल बंद रहेंगे, लेकिन MBOSE की परीक्षाएं जारी रहेंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुख्य चुनाव आयुक्त और इलेक्शन कमिश्नर कोरोना पॉजिटिव

Next Post

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में भी मजबूती

Next Post
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स में 200 अंक की बढ़त

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी में भी मजबूती

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d