लोहरदगा: लोहरदगा क्षेत्र मेंआतंक का पर्याय बने भाकपा माओवादी उग्रवादी जोनल कमांडर रविन्द्र गंझू का प्रमुख सहयोगी एवं सदस्य बुद्धेश्वर उरांव आज शुक्रवार को गिरफ्तार हो गया.
पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लोहरदगा जिला के किस्को थाना के नामजद अभियुक्त प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का सक्रिय सदस्य बुद्धेश्वर उरांव (34वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि और कथित नक्सली पुलिस निरीक्षक चंद्रमोहन हासंदा थाना प्रभारी किसको अभिनव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक विपिन बिहारी कुंवर एवं सशस्त्र बल द्वारा धर दबोचा गया. कथित नक्सली के खिलाफ भंडरा थाना , सिसई थाना, रनिया थाना मे भी अन्य कांडों में शिकायत दर्ज है.

