BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

SCBA के चुनाव कराने के लिए गठित समिति के सदस्यों ने दिया इस्तीफा

by bnnbharat.com
January 16, 2021
in समाचार
मरीजों का इलाज जानवरों से भी बदतर तरीके से हो रहा: SC
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) का इस वर्ष चुनाव कराने के लिए गठित चुनाव समिति के सभी तीनों सदस्यों ने इस्तीफे दे दिए. एससीबीए चुनाव 2020-2021 के लिए चुनाव समिति का अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता को बनाया गया था. समिति में हरेन पी रावल और नकुल दीवान भी शामिल थे.

एससीबीए के कार्यकारी सचिव रोहित पांडे को भेजे संयुक्त पत्र में चुनाव समिति के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने डिजिटल माध्यम से चुनाव कराने का फैसला किया था तथा इसके लिए डिजिटल कंपनी एनएसडीएल से बात की थी.

पत्र में कहा गया है कि एनएसडीएल के साथ मसौदा समझौता तथा डिजिटल तरीके से चुनाव करवाने में आने वाले अनुमानित खर्च की जानकारी 14 जनवरी को एससीबीए की कार्यकारी समिति को भेज दी गई थी.

पत्र में समिति के सदस्यों ने कहा, ‘हमें कार्यकारी समिति से 14 जनवरी को पारित प्रस्ताव मिला. इसमें कुछ फैसले लिए गए थे. इस घटनाक्रम को हम एससीबीए की कार्यकारी समिति द्वारा हमारे निर्देशों को मानने से ‘इनकार’ के रूप में देखते हैं.’ समिति के सदस्यों ने पत्र में कहा कि समिति के सदस्यों के तौर पर चुनाव कराने के लिए अपने कर्तव्यों का पालन करना उनके लिए संभव नहीं है.

बार एसोसिएशन के कुछ नेता डिजिटल माध्यम से चुनाव कराने के खिलाफ हैं और इस तरह की व्यवस्था चाहते हैं जिसमें वकीलों को स्वयं जाकर वोट देने के साथ ही ऑनलाइन वोट देने की भी सुविधा हो. इससे पहले, बृहस्पतिवार को एससीबीए के अध्यक्ष दुष्यंत दवे ने इस्तीफा दे दिया था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

Bihar Corona Update: कोरोना के मिले 239 नए मरीज, आंकड़ा पहुंचा 258528

Next Post

राम मंदिर निर्माण: इस शख्स ने दिए 11 करोड़, जानें क्या करते हैं काम…

Next Post
राम मंदिर निर्माण: इस शख्स ने दिए 11 करोड़, जानें क्या करते हैं काम…

राम मंदिर निर्माण: इस शख्स ने दिए 11 करोड़, जानें क्या करते हैं काम...

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d