BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने वर्षों से कार्यरत अनुबंध कर्मियों को हटाकर वाह्य एजेंसी के माध्यम से काम लेने पर जतायी नाराजगी

by bnnbharat.com
March 15, 2021
in समाचार
पक्ष-विपक्ष के सदस्यों ने वर्षों से कार्यरत अनुबंध कर्मियों को हटाकर वाह्य एजेंसी के माध्यम से काम लेने पर जतायी नाराजगी
Share on FacebookShare on Twitter

संसदीय कार्यमंत्री ने कहा-समिति की रिपोर्ट पर विचार-विमर्श कर फैसला लेने का दिलाया भरोसा

रांची:- झारखंड विधानसभा में राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि राज्य मुख्यालय से लेकर प्रखंड-अंचल कार्यालयों में प्रोग्रामर-कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर वर्षों से कार्यरत कर्मियों के मसले पर सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति की रिपोर्ट पर विचार-विमर्श के आधार पर फैसला लिया जाएगा.

संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने भाजपा के सीपी सिंह के एक तारांकित प्रश्न के उत्तर में बताया कि विभिन्न विभागों में अनुबंध और संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा को लेकर राज्य सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति को सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है.  उन्होंने कहा कि सरकार इन कर्मचारियों के मुद्दे पर गंभीर है और विचार-विमर्श के पश्चात समुचित निर्णय लेगी.

इससे पहले विधायक सीपी सिंह ने आग्रह किया कि जब तक सरकार समिति की रिपोर्ट पर विचार-विमर्श कर कोई अंतिम निर्णय नहीं ले लेती है, तब तक टेंडर निर्गत कर वाह्य एजेंसी के माध्यम से इन पदों पर बहाली की प्रक्रिया पर रोक लगायी जाए. उन्होंने कहा कि सरकार यह भी आश्वासन दे कि पहले से कार्यरत कर्मियों की छंटनी नहीं होगी और अभी मिल रहे मानदेय में कटौती नहीं होगी.

विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि उच्चतम न्यायालय का भी स्पष्ट आदेश है कि अस्थायी को हटा कर अस्थायी कर्मियों की बहाली नहीं हो सकती. भाजपा के विधायक भानू प्रताप शाही ने बताया कि गढ़वा जिले में ऐसे अनुबंध कर्मियों को हटा कर आउटसोर्सिंग के माध्यम से लोगों को रखा जा रहा है, ऐसे में जिन लोगों ने 10 वर्षों तक अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय दिया, उनके समक्ष कठिनाई उत्पन्न होगी. भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह और भाजपा के रणधीर कुमार सिंह ने भी वर्षों से कार्यरत अनुबंध कर्मियों को नहीं हटाने का आग्रह किया.

विधानसभा अध्यक्ष ने इस मसले पर प्रभारी मंत्री को सभी तथ्यों की जानकारी लेकर अगले दिन इस प्रश्न पर सरकार की ओर से जवाब देने का निर्देश दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सभी प्रमंडलों में ओबीसी और अल्पसंख्यकों के लिए आवासीय विद्यालय खोलेंगे-मंत्री

Next Post

माले विधायक विनोद सिंह ने तीन लाख से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया, अमान्य

Next Post
माले विधायक विनोद सिंह ने तीन लाख से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया, अमान्य

माले विधायक विनोद सिंह ने तीन लाख से अधिक रिक्त पदों पर नियुक्ति को लेकर कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया, अमान्य

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d