चलकुशा:प्रखंड के चलकुशा पंचायत में संगठन पर्व 2019 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदस्यता अभियान की कयावद तेज़ करते हुए अधिक से अधिक लोगो को भाजपा में जुड़ने की अपील की गई।जहां शुक्रवार को 250 लोगो को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाया गया।इस मौके पर विधायक ने कहा कि भाजपा देश को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित है। सशक्त भाजपा ,सशक्त भारत के सपना को पूरा करने के लिए बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के लोग दृढ़निश्चयी है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को टोली बनाते हुए अधिक से अधिक लोगो के पास पहुंचने का आवाहन किया एवं सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की।मौके पर विधायक प्रतिनिधि केदार यादव,मुरली ठाकुर,रहमान अंसारी,प्रकाश यादव,बासुदेव साव,प्रकाश यादव,आलोक सिंह,सिकंदर यादव,रज्जाक अंसारी,धीरेंद्र पांडेय,त्रिभुवन साव एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

