दिलीप सेन
बैराड़: नगर परिषद बैराड़ के करीब एक दर्जन सेन समाज के नागरिकों एवं दुकानदारों ने तहसील बैराड़ पर उपस्थित होकर तहसीलदार आर एन धाकड़ को कलेक्टर एवं एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया. जिसमें उनकी लॉकडाउन के चलते 45 दिन से बंद दुकानें खोले जाने की अनुमति या उन्हें सहायता राशि दिलवाए जाने की मांग की.
सेन समाज बैराड के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हाकिम सेन, बृजेश सैन कालीचरण सेन आदि द्वारा तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए कहा के सेन समाज के लोग अपने परिवार का जीवन यापन दुकान से ही करते हैं. उनकी दुकान है डेढ़ माह से बंद होने से आर्थिक संकट से जूझ कर भूंखों मरने की कगार पर है सरकार एवं शासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए.
समाज के लोगों का कहना है कि या तो उन्हें दुकानें खोलने की परमिशन दी जाए या दुकानदार परिवार को 10 हजार महीने का खर्चा मुआवजा के रूप में दिलाये जाने की मांग की.

