रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से आज पूर्व मंत्री लालचंद महतो एवं पूर्व सांसद रामटहल चौधरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल राज भवन आकर मिला एवं ज्ञापन समर्पित किया.
उक्त ज्ञापन में झारखंड राज्य में पिछड़ा वर्ग हेतु 36 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित कराने के लिए पहल करने का आग्रह किया गया है.

