रांची: इंडियन एसोसिएशन ऑफ फिजियोथेरेपीस्ट की ओर से राज्य में झारखंड राज्य भौतिक चिकित्सा (फिजियोथेरेपी) परिषद विधेयक- 2020 के गठन के लिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से एसोसिएशन के सदस्यों ने मुलाकात किया. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में असेंबली सेशन में इस विधेयक को पारित किया जाएगा.
फिजियोथेरेपी एक महत्वपूर्ण भौतिक चिकित्सा पद्धति है जो आज के आधुनिक जीवशैली में सभी को इसकी जरूरत है. इस विधेयक के गठन से राज्य में फर्जी फिजियोथेरेपी केंद्रों एवं झोला छाप फिजियोथेरेपीस्टों पर अंकुश लग सकेगा.
Also Read This: बढ़ रही किसान आत्महत्या, किसान विरोधी नीतियों का परिणाम: सुफल महतो
इसके अलावा यह विधेयक राज्य में फिजियोथेरेपीस्टों का पंजीयन एवं फिजियोथेरेपी चिकित्सा एवं शिक्षा के मानकों का निर्धारण करेगा. इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अजित कुमार, डॉ. गौतम लाल, डॉ. दिनेश, डॉ. रजनीश बरियार, डॉ. धीरज, एवं डॉ. अभय पांडे आदि सदस्य उपस्थित थे.

