रांची: इंटक कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजकिशोर सिंह ने आज राज्य कृषि मंत्री बादल पत्रलेख से मुलाकात की तथा ओमान से आये भारतीय मजदूरों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा. राजकिशोर सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से मंत्री से निवेदन किया है कि झारखण्ड राज्य अन्तर्गत बोकारो, गिरिडीह, हजारीबाग एवं कोडरमा जिला के 30 मजदूर वतन वापस आ गए है.
Also Read This: ACB ने कनीय अभियंता को 8,000 घूस लेते पकड़ा
मजदूर की वतन वापसी के बाद उनकी मनोदशा बहुत खराब हो चुकी है, क्यांकि केरल के ठिकेदार इन मजदूरों को आठ महीने तक काम कराया और पैसा भी भुगतान नहीं किया. 30 मजदूरों की लगभग 60 लाख रूपया ठिकेदार सतीश कुमार नानू पिल्लैय व पावर लाइन कन्ट्रक्शन कम्पनी एलएलसी ये दोनों सांठ-गांठ करके मजदूरों का रूपया रख ली है.

