बेतिया पश्चिमी चम्पारण: नरकटियागंज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हो रहे छात्रों के साथ लगातार अत्याचार को लेकर आज दिन सोमवार को स्थानीय अनुमंडल पदाधिकारी चंदन चौहान को ज्ञापन सौंपा और विद्यार्थी परिषद का एक प्रतिनिधिमंडल अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर मामले की जांच की बात कही.
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री रौशन कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद साल भर छात्र हित का काम करती है. हम सभी जानते हैं कि कोरोना के कारण गरीब लोगों की आर्थिक स्थिति और कमजोर हुई है.
लेकिन नरकटियागंज अनुमंडल के विभिन्न प्लस टू स्कूलों में साइकिल राशि दिलाने के नाम पर प्रोत्साहन राशि दिलाने के नाम पर छात्रवृत्ति दिलाने के नाम पर दलालों के माध्यम से प्रधानाध्यापक छात्रों से अवैध उगाही कर रहे हैं.
वहीं यह भी सुनने को मिला है कि जो पैसा देगा उसी के अकाउंट में पहले पैसा जाएगा ऐसा कह कर छात्रों का शोषण दलालों से करवा रहे हैं.
इस पर जल्द से जल्द रोक लगे वहीं जिला संयोजक सुजीत मिश्रा ने कहा कि नरकटियागंज अनुमंडल के प्रतिष्ठित निजी शिक्षण संस्था अभिभावकों को फीस के लिये लगातार फोन कर रहे हैं एवं उनको मैसेज कर रहे है.
जबकि हाईकोर्ट का निर्णय है कि लॉकडाउन के अवधी में जो स्कूल ऑनलाइन पढ़ा रहे है. वहीं फीस लिया जाए और अभिवावकों को परेशान न किया जाए, लेकिन विद्यालय पूरा फीस मांग रहा है. इन सभी चीजों की जांच होनी चाहिये.
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रशांत मौर्य ने बताया कि विद्यार्थी परिषद इस संकट के समय छात्र, अभिवावक एवं स्कूल प्रबंधन सभी के साथ है. विद्यार्थी परिषद सरकार से मांग करती है कि निजी शिक्षण-संस्थानों को सरकार मुआवजा दें. इस अवसर पर नगर मंत्री आशीष ठाकुर समेत रौनक कुमार थे.

