BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मानसिक परिवर्तन अब जरूरी है: राज्यपाल

by bnnbharat.com
October 2, 2020
in समाचार
मानसिक परिवर्तन अब जरूरी है: राज्यपाल
Share on FacebookShare on Twitter

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने बापू-शास्त्री को किया नमन

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर बापू वाटिका स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बापू के भजन में शामिल हुए और राष्ट्रपिता को स्मरण किया.

मानसिक परिवर्तन अब जरूरी है

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि गांधी जी सत्य, न्याय व अहिंसा के लिए जाने जाते थे. वे नारी शिक्षा के पक्षधर थे. आज हमें खुद से पूछना चाहिए क्या हम बापू के बताये मार्ग का अनुसरण कर रहें हैं. क्योंकि वर्तमान में जिस तरह की खबरें आ रहीं हैं, उससे मुझे प्रतीत होता है कि लोगों में मानसिक परिवर्तन की आवश्यकता है. समय आ गया है इस परिवर्तन का बापू के बताये मार्ग को आत्मसात कर बदलाव लाया जा सकता है.

उन महान विभूतियों की कमी खलती है

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राष्ट्र के दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती है. ये देश निर्माण के शुरुआती दशक के योद्धा रहे हैं. वर्तमान व आनेवाले समय में भी इनके जैसे व्यक्तित्व का मिल पाना नामुमकिन है. आज के दौर में कहीं न कहीं उनकी कमी खलती है. मौजूदा वक्त में व्यक्तिगत और राजनीतिक रूप से बदलाव देखने को मिल रहा है, कुछ पीड़ादायक हैं तो कुछ खुशी की अनुभूति कराते हैं. ऐसे महान विभूतियों के नहीं होने से व्यवस्थाओं में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है. मुझे लगता है. इन महान विभूतियों के विचार कभी मर नहीं सकते. हमें अपने व्यक्तिगत और सामूहिक आचरण में इनके विचारों को अर्जित करना है. यही आचरण समाज, राज्य और राष्ट्र के लिए श्रेयस्कर होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पत्नी मेलानिया ट्रंप हुए कोरोना पॉजिटिव

Next Post

राजभवन में दी गयी श्रद्धांजलि

Next Post
राजभवन में दी गयी श्रद्धांजलि

राजभवन में दी गयी श्रद्धांजलि

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d