रवि सिंह ब्यूरो चीफ
गोरखपुर. महेवा निवासी व स्थानीय पूर्व पार्षद रविंद्र निषाद के घर खजनी पुलिस ने सीओ के नेतृत्व में शुक्रवार को डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई. उसे कोर्ट में हाजिर होने को कहा. पुलिस के अनुसार रविंद्र निषाद राजघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है. उसके खिलाफ 12 से ज्यादा मुकदमें राजघाट थाने में दर्ज है. उसकी हिस्ट्रीशीट संख्या 23 ए है.सीओ खजनी योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि रविंद्र निषाद राजघाट थाने का हिस्ट्रीशीटर है. वह जबरन जमीन कब्जा करने का आदि है. उसने खजनी इलाके में एक महिला की जमीन कब्जा करने के लिए उसकी बाउंड्री जेसीबी से गिरा दी थी. विरोध करने पर जेसीबी महिला के उपर चढ़ाने का प्रयास किया. महिला रूस्तमपुर निवासी अनीता देवी की तहरीर पर उसके खिलाफ खजनी थाने में हत्या के प्रयास सहित अन्य आरेापों में केस दर्ज किया है. करीब दो महीने से वह फरार चल रहा था. जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ इनाम घोषित किया है. शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर 82 के कार्रवाई के तहत उसके घर पर मुनादी कराया गया है.

