BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

युवक ने मर्सिडीज से कार को मारी टक्कर, CRPF जवान की मौत

by bnnbharat.com
July 19, 2019
in Uncategorized
युवक ने मर्सिडीज से कार को मारी टक्कर, CRPF जवान की मौत

Mercedes collides with Mercedes, CRPF jawan dies

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : नोएडा के एक व्यापारी के बेटे ने अपनी मर्सिडीज कार से गुरुवार देर रात एक कार को टक्कर मार दी. दुर्घटना में अर्धसैनिक बल के एक जवान की मौत हो गई. पुलिस ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि “कार में केंद्रीय र्जिव पुलिस बल (सीआरपीएफ) के तीन जवान सवार थे.”

ग्रेटर कैलाश क्षेत्र में गुरुवार रात हुई दुर्घटना में सानिध्य गर्ग नाम के किशोर की मर्सिडीज कार ने ट्रैफिक सिग्नल को तोड़ा और दूसरी कार को टक्कर मारते हुए डिवाइडर पर चढ़ने के बाद बिजली के खंभे से जा टकराई. दुर्घटना में कार सवार सभी अर्धसैनिक बल के जवान कॉन्स्टेबल विनोद कुमार (36), बाबू लाल यादव (38) और नरेंद्र (24) घायल हो गए.

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में नरेंद्र को सबसे अधिक चोटें आई और अस्पताल में इलाज के दौरान शुक्रवार दोपहर को उसने दम तोड़ दिया. कुमार और यादव को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई. अधिकारी ने कहा, “दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि मर्सिडीज कार में लगे एयर बैग बाहर आ गए.”

Also Read This:- आनंद पर छापेमारी के लिए भाजपा जिम्मेदार : मायावती

पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने कहा कि सानिध्य गर्ग लंदन में कॉमर्स से स्नातक की पढ़ाई कर रहा है और छुट्टियों में दिल्ली आया हुआ था. उसके पिता नोएडा में लोहे का व्यापार करते हैं. अधिकारी ने आगे कहा, “चिकित्सा परीक्षण में शराब के सेवन की बात सामने नहीं आई है.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

काबुल विश्वविद्यालय के बाहर धमाका, 9 लोगों की मौत, 33 घायल

Next Post

कर्नाटक मामले को लेकर विपक्ष का लोकसभा से बर्हिगमन

Next Post
कर्नाटक मामले को लेकर विपक्ष का लोकसभा से बर्हिगमन

कर्नाटक मामले को लेकर विपक्ष का लोकसभा से बर्हिगमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d