BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पारा रोजाना नए रिकॉर्ड पर, दिल्ली में पारा 2 डिग्री, यूपी में 57 मौतें, 6 राज्यों में रेड अलर्ट जारी

by bnnbharat.com
December 29, 2019
in समाचार
पारा रोजाना नए रिकॉर्ड पर, दिल्ली में पारा 2 डिग्री, यूपी में 57 मौतें, 6 राज्यों में रेड अलर्ट जारी
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: पहाड़ों पर बर्फबारी, सर्द हवाओं और घने कोहरे के कारण देश की राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत बर्फीली ठंड से जम गया है. इस हाड़ कपाने वाली ठंड से लोग काफी परेशान है. शनिवार को दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश से लेकर केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख की द्रास घाटी और जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर तक जबरदस्त शीत लहर से जनजीवन थम सा गया.

पारा रोजाना नए रिकॉर्ड बना रहा है. दिल्ली के सराय काले खान इलाके में सुबह तापमान गिरकर 2.0 डिग्री तक चला गया. दिसंबर में इस सीजन का यह न्यूनतम तापमान है. सर्दी के बदतर हालात को देख मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.

वहीं, यूपी के कानपुर में यह दो डिग्री और लद्दाख के कारगिल जिले के द्रास में पारा -28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश के हिल स्टेशन पचंमढ़ी में तापमान 1.2 डिग्री तक पहुंचा. राजस्थान के शेखावटी में न्यूनतम तापमान -4 डिग्री रहा.

छह राज्यों के लिए रेड अलर्ट
ठंड को देखते हुए छह राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इनमें जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं.

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सर्दी की वजह से झरना जम गया. शिमला में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहा, जो दिल्ली के औसत 2.4 डिग्री से काफी ज्यादा है. पहाड़ों में हो रही भारी बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है.

घने कोहरे और तकरीबन शून्य दृश्यता के चलते दिल्ली आने-जाने वाली कम से कम चार उड़ानों के मार्ग बदले गए हैं. कोहरे की वजह से दिल्ली आने-जाने वाली 24 ट्रेनों के मार्ग बदले गए. दिसंबर से अब तक 8 सर्द दिवस और 7 गंभीर सर्द दिवस रिकॉर्ड हो चुके हैं.

15 दिनों से लगातार दिल्ली में शीतलहर का बना रिकॉर्ड
दिल्ली शनिवार को लगातार 15वें दिन सबसे सर्द रहा. 1901 के बाद यहां सबसे ज्यादा ठंडा दिसंबर रहा है.1997 में आखिरी बार इसी तरह की ठंड से दो चार हुआ था. दिल्ली में 30 दिंसबर 2013 को भी पारा 2.4 डिग्री रहा और वहीं 11 दिसंबर, 1996 को 2.3 डिग्री और 27 दिसंबर 1930 को शून्य डिग्री दर्ज हुआ था.

राजस्थान: सीकर में पारा माइनस में, खेतों पर पड़ा पाला
राजस्थान में सीकर में पारा -1 पर चला गया. जयपुर में पारा पांच साल बाद फिर 4 डिग्री तक गिर गया. जयपुर जिले के जोबनेर में तापमान -1 डिग्री दर्ज किया गया. माउंट आबू में -1.5 डिग्री दर्ज हुआ. सर्दी का आलम यह है कि सुबह छतों, खेतों और गाड़ियों में पाले की परत जम गई है.

उत्तर प्रदेश में 57 लोगों की ठंड से मौत

उत्तर प्रदेश में ठंड के कहर के चलते ज्यादातर शहरों में पारा जमाव बिंदु के करीब जा पहुंचा है. न्यूनतम तापमान शनिवार को अलीगढ़ में 1.8 डिग्री, बहराइच में 2.0 डिग्री, बरेली में 3.1 डिग्री, झांसी में 2.3 डिग्री, कानपुर में 2.0 डिग्री और लखनऊ में 3.5 डिग्री दर्ज किया गया. स्थिति यह है कि घर के अंदर रजाई में भी राहत नहीं मिल रही. ठंड की वजह से विभिन्न जिलों में 57 लोगों की मौत हो गई है.

बर्फीली हवाओं से मरने लगीं चिड़ियां

शीतलहर ने अब पक्षियों पर भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है. उन इलाकों में चिड़ियां ज्यादा मर रही हैं, जहां पेड़ कम हैं. पेड़ों के पत्तों की ओट ठंड में उनको बर्फीली हवाओं का सीधा शिकार बनने से बचा लेती है. भीषण ठंड को देखते हुए चिड़ियाघर में चिड़ियों के बाड़ों में 200 वाट के बल्ब लगाए गए हैं, जिससे थोड़ी गर्मी बनी रहे. पर्दे भी लगाए गए हैं. शेर, बाघ और तेंदुए की खुराक बढ़ा दी गई है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

क्या कहती है हेमंत सोरेन की कुंडली ?

Next Post

नई सरकार से युवाओं को अपार आशाएं: राहुल मेहता

Next Post
नई सरकार से युवाओं को अपार आशाएं: राहुल मेहता

नई सरकार से युवाओं को अपार आशाएं: राहुल मेहता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d