BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

तुला राशि में बुध ग्रह का होने जा रहा है गोचर, जानें व्यापार में शुभ- अशुभ फल

by bnnbharat.com
October 14, 2020
in समाचार
तुला राशि में बुध ग्रह का होने जा रहा है गोचर, जानें व्यापार में शुभ- अशुभ फल
Share on FacebookShare on Twitter


राजेश कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य,

BNN DESK: आज सुबह 6 :30:23 पर तुला राशि पर गोचर करते हुए वक्री हो रहे हैं, पुनः 3 नवंबर की रात्रि 11 बजकर 15 पर इसी राशि पर भ्रमण करते हुए मार्गी होंगे उसके बाद सिर्फ सूर्य अपना राशि परिवर्तन करता है, यानि कि कन्या राशि पर से निकलकर तुला राशि पर प्रवेश करता है.
बुध की पोजीशन में दो तबदीलियां होती हैं-वह वक्री होता है तथा पश्चिम में अस्त होता है. आगामी 17 अक्‍टूबर, शनिवार को सूर्य तुला राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इस दिन से ही नवरात्रि का भी आरंभ हो रहा है. इस बार मलमास के चलते नवरात्रि एक माह देर से शुरू होगी. मलमास समाप्ति के बाद यह पहला ग्रह है जो राशि बदलेगा. जब भी सूर्य का राशि परिवर्तन होता है, उसे संक्रांति के रूप में जाना जाता है. तुला राशि में सूर्य 16 नवंबर तक रहेंगे इस तरह सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण बनने वाले ग्रह योग को देखने से मालूम देता है कि सप्ताह के दौरान जहां घटा-बढ़ी होती रहेगी, वहां एक लाइन भी शुरू हो सकती है, इसलिए मार्केट को देख-परख कर काम करना चाहिए.


सप्ताह के दौरान बाजार में नर्मी तथा तेजी दोनों तरह का असर देखने को मिल सकता है इसलिए काम धीरज के साथ करना चाहिए तथा सौदा के साथ चिपके नहीं रहना चाहिए. इस सप्ताह में 14, 19, 20 अक्तूबर खास दिन. 14 तथा 19 अक्तूबर दोनों दिन बाजार झटका के साथ एक तरफ चल सकता है.
तेल सोया, तेल मूंगफली, सरसों, अलसी, तोरिया, तिल, तेल, बिनौला, अरंडी, खल, सींगदाना, मेंथा, पिपरामैंट, अन्य तेल पदार्थों, वनस्पति इत्यादि में 14 अक्तूबर को तेजी का झटका, 15-16 नर्मी असर.


फिर 19 को रेट जम्प कर सकते हैं

20 अक्तूबर शाम साढ़े पांच बजे के बाद रेट टूटने की आशा. काटन, पटसन, रूई, कपास, सन्न, सूत, सिल्क, स्टैपल, ऊनी, सूती, रेशमी कपड़े तथा यारन इत्यादि में 14, 19, 20 तारीखों को बाजार रुख पर नजर रखनी ठीक रहेगी.
शेयर मार्कीट में 14 तथा 19 अक्तूबर दोनों दिन तेजी के झटके आने की आशा, बीच में 15, 16 को बाजार कमजोर रहेगा.
सोना, चांदी, हीरे, जवाहरात, बहुमूल्य पत्थरों, बहुमूल्य धातुओं, कापर इत्यादि में 14 अक्तूबर को एक तरफा झटका आ सकता है, 15, 16 तारीख को रेट कमजोर रहेंगे, 17-18 को बाजार की छुट्टी. 19 अक्तूबर तेजी का झटका आने पर 20 तारीख को भी तेजी रहेगी, अलबत्ता 20 अक्तूबर शाम पांच बजे के बाद रेट झटका के साथ एक तरफ चल सकते हैं. गुड़, खांड, शक्कर तथा अन्य मीठी रसदार वस्तुओं तथा मिश्री इत्यादि में 14 तारीख को बाजार एक तरफ चलेगा, फिर 19, 20 अक्तूबर तेजी वाले दिन.

गेहूं, गवारा, मटर, मक्की, चने, जौ, बाजरा, अरहर, मूंग, माष तथा अन्य अनाज पदार्थों, दालों इत्यादि में 14, 19, 20 तारीखें तेजी वाली होंगी. बीच में 15, 16 को रेट नर्म चलेंगे. हाजिर मार्केट में 15, 16 अक्तूबर को छोड़ कर बाकी दिनों में लवाल काफी एक्टिव नजर आएगा.18 तारीख से, शेयर बाजारों में मंदी देखी जा सकती है. इसके साथ, पूरा स्टॉक मार्केट एकतरफा गिरावट से गुजरेगा, जो वस्तुओं के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के शेयरों की कीमतों को प्रभावित करेगा. बैंकिंग, वित्त, भारी इंजीनियरिंग, तंबाकू, कॉस्मेटिक सामान, फार्मा सेक्टर, सार्वजनिक उद्यम, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, सूचना प्रौद्योगिकी, शिपिंग कॉरपोरेशन, परिवहन आदि के ग्राफ में बड़ी गिरावट देखी जाएगी. इसलिए, तेजड़ियों और खरीदारों को सलाह दी जाती है, कि वे अपने निवेश के बारे में सतर्क रहें और पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लें.
क्योंकि अक्टूबर से कार्तिक माह की शुरुआत हो रही है अत: व्यापारी को बढ़े भाव (बेचान) बोलकर घटे भाव ही खरीद करना लाभप्रद रहेगा.
अत: भावों में बहुत उतार-चढ़ाव आएगा.
अत: व्यापारी बंधु हर समय भावों को देखते हुए सतर्कतापूर्वक व्यापार करें.
अत: जैसे ही बढ़े भाव मिलें, व्यापारी को लाभ उठा लेना चाहिए. यह लाभप्रद रहेगा.


राजेश कुमार शर्मा ज्योतिषाचार्य
9058810022
9897158598

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रतुल शाहदेव और पुलिसकर्मियों के बीच नोक-झोंक

Next Post

Bihar Election: तेजस्वी ने दी नीतीश को चुनौती, कहा- नालंदा की किसी भी सीट से लड़ लें चुनाव

Next Post
Bihar Election: तेजस्वी ने दी नीतीश को चुनौती, कहा- नालंदा की किसी भी सीट से लड़ लें चुनाव

Bihar Election: तेजस्वी ने दी नीतीश को चुनौती, कहा- नालंदा की किसी भी सीट से लड़ लें चुनाव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d