BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पारा शिक्षकों ने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास का किया घेराव

by bnnbharat.com
January 24, 2021
in समाचार
पारा शिक्षकों ने वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के आवास का किया घेराव
Share on FacebookShare on Twitter

विधानसभा चुनाव में किये वायदे को दिलाया याद, पूरा करने की मांग

रांची: झारखंड के पारा शिक्षकों ने सेवा स्थायीकरण और वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर रविवार को रांची में वित्तमंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के आवास का घेराव करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस द्वारा डीआईजी ग्राउंड के निकट रोके जाने पर पारा शिक्षक वहीं पर धरना पर बैठ गये.

वित्तमंत्री सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के आवास का घेराव करने जा रहे पारा शिक्षकों ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव समेत सत्तापक्ष के अन्य नेताओं ने वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान हर चुनावी सभा में यह वायदा किया था कि सत्ता में आते ही पारा शिक्षकों की सेवा को स्थायी किया जाएगा और वेतनमान दिया जाएगा.

सत्तापक्षा के नेताओं की ओर से तीन महीने के अंदर इन मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया गया था. अपनी मांगों के समर्थन में पारा शिक्षकों के आंदोलन के क्रम में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के आवास पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

बताया गया है कि आंदोलन की सूचना पर पहले से ही पुलिस आवास पर मौजूद थी. जैसे ही पारा शिक्षक आवास की ओर बढ़ने लगे, पुलिस ने करीब 200 मीटर पहले ही उन्हें रोक दिया. इसके बाद सभी पारा शिक्षक डीआईजी ग्राउंड में ही धरना पर बैठ गए.

धरने पर बैठे पारा शिक्षकों ने कहा- मुख्यमंत्री का वादा पूरा नहीं हुआ. ऐसे में पारा शिक्षक संघ को बाध्य होकर आंदोलन करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि एक-एक कर सभी मंत्रियों का आवास घेरेंगे. इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो 10 फरवरी को राज्य भर के 60 हजार से अधिक पारा शिक्षक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दुमका पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

Next Post

डीसी-एसपी ने परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण

Next Post
डीसी-एसपी ने परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण

डीसी-एसपी ने परेड के फुल ड्रेस रिहर्सल का किया निरीक्षण

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d