रॉची:- एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने 15 मार्च से विधानसभा के घेराव का निर्णय लिया है . पारा शिक्षकों ने कहा कि 14 मार्च तक यदि उनकी माँगो पर सरकार गंभीरतापूर्वक विचार करके कोई फ़ैसला नहीं करती है तो १५ मार्च से विधानसभा को घेरा जाएगा और इसमें सभी 55,000 पारा शिक्षक हिस्सा लेंगे . पारा शिक्षक
राज्य कमिट की आज हुई बैठक के बाद यह जानकारी पारा शिक्षक नेता संजय दुबे ने दी. यह बैठक
मोरहाबादी मैदान में हुई थी . बैठक मे 22 जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला सचिव एवं अगुआ साथी उपस्थित थे .

