राज्य के पारा शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली को शिक्षा मंत्री ने दी स्वीकृति
रांची: राज्य के पारा शिक्षकों की सेवा शर्त नियमावली को गुरुवार को शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने स्वीकृति दे दी है. नियमावली में पारा शिक्षकों के सेवा स्थायीकरण व मानदेय के समतुल्य (वेतनमान) देने का प्रावधान किया गया है. पारा शिक्षक अब 60 वर्ष की उम्र तक अपनी सेवा दे सकेंगे.

