यूपी: उत्तर प्रदेश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 36 हजार को पार कर गया है और अभी 12 हजार से अधिक एक्टिव केस है. कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर योगी सरकार ने हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने का ऐलान किया है. इस पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने तंज कसा है.
प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को कहा, ‘यूपी में पिछले तीन दिन में कोरोना के मामले- 10 July – 1347, 11 July – 1403, 12 July – 1388. लॉकडाउन के वीकेंड बेबी पैक का लॉजिक अब तक किसी को समझ नहीं आया. अपनी असफलता छिपाने के लिए खिलवाड़ जारी है. मर्ज बढ़ता गया, ज्यों ज्यों दवा की.’

