बोकारो: पर्यावरण संरक्षण मानव जाति के अस्तित्व से जुड़ा है. लिहाजा इस काम में बोकारो जिला के चंदनकियारी के रहने वाले झारखंड के एक मात्र सैंड आर्टिस्ट अजय शंकर महतो कहां पीछे रहने वाले हैं.
उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस को यादगार बनाने के लिए दामोदर नदी के तट का रुख किया और रेत से आकर्षित करने वाली आकृति उकेर कर प्रकृति प्रेमियों को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं दी.
इस मौके पर अजय शंकर महतो ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए, क्योंकि प्राकृतिक संसाधन बचेंगे तभी हम बचेंगे.

