BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बड़ा खतरा टला: बिना नुकसान पहुंचाए पृथ्वी के करीब से गुजर गया उल्कापिंड

by bnnbharat.com
April 29, 2020
in समाचार
बड़ा खतरा टला: बिना नुकसान पहुंचाए पृथ्वी के करीब से गुजर गया उल्कापिंड

बड़ा खतरा टला: बिना नुकसान पहुंचाए पृथ्वी के करीब से गुजर गया उल्कापिंड

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्‍ली: 26 मिनट पर यह उल्‍कापिंड (Asteroid OR2) गुजरा और इससे पृथ्‍वी के किसी हिस्‍से को कोई नुकसान नहीं हुआ. दक्षिण अफ्रीका की ऑब्‍जर्वेटरी की ओर से इस खगोलीय घटना की पुष्‍टि भी की गई है. ऑब्‍जर्वेटरी की ओर से किए गए ट्वीट में बताया गया है कि यह विनाशकारी उल्‍कापिंडों में से एक है.

उम्‍मीद जताई गई थी कि यह बिना पृथ्‍वी से टकराए निकल जाएगा

पहले भी इस बात की उम्‍मीद जताई गई थी कि यह बिना पृथ्‍वी से टकराए निकल जाएगा. अब इस तरह का अगला संयोग 2079 में होगा. प्‍यूर्टो रिको के ऑब्‍जर्वेटरी में 8 अप्रैल से इस उल्‍कापिंड की मॉनिटरिंग की जा रही है, इसके अनुसार इसकी रफ्तार 19,461 मील (31,320 km/h) प्रति घंटे की थी.

उल्‍कापिंड (Asteroid) की खोज

1998 OR2 नामक इस उल्‍कापिंड की खोज एस्‍टेरॉयड ट्रैकिंग प्रोग्राम के जरिए की गई थी. चपटी कक्षा वाले इस उल्‍कापिंड की खोज 1998 में हो गई थी. तभी से इस पर शोध जारी है. सूर्य की परिक्रमा करने में इसे 1344 दिन का समय लग जाता है.

नैनीताल के आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के खगोल वैज्ञानिक डॉ. शशिभूषण पांडे ने पहले ही बता दिया था कि इस आकाशीय घटना से डरने की कोई बात नहीं है क्‍योंकि यह उल्‍कापिंड पृथ्‍वी से 60 लाख किलोमीटर की दूरी से गुजरेगा.

ऐसे उल्‍कापिंड अक्सर धरती के करीब से होकर गुजरते हैं

वैज्ञानिकों का कहना है कि अब वर्ष 2197 में यह उल्‍कापिंड फिर से धरती के करीब से गुजरेगा उस वक्‍त फासला कम हो जाएगा. बता दें कि ऐसे उल्‍कापिंड अक्सर धरती के करीब से होकर गुजरते हैं. सौर मंडल में लाखों करोड़ों की संख्या में उल्‍कापिंड घूम रहे हैं जो एस्‍टेरॉयड बेल्‍ट के नाम से जाना जाता है. इनमें से कुछ बृहस्पति के गुरुत्वाकर्षण के कारण अपने ऑर्बिट से बाहर आ जाते हैं. वहीं इनमें से कुछ धरती के नजदीक भी पहुंच जाते है और यही ‘नियर अर्थ ऑब्‍जेक्‍ट’ कहलाता है.

उल्कापिंड का आकार है 140 मीटर से बड़ा

संभावित खतरनाक वस्‍तु के तौर पर वर्गीकृत इस उल्कापिंड का आकार 140 मीटर से बड़ा है. हालांकि, इसके बाद भी वैज्ञानिकों ने इस पर नजर रखना जारी रखा है ताकि यह पता लगाया जा सकते कि पृथ्वी के नजदीक से निकलने के बाद क्या होता है. ऑब्जर्वेटरी के एक शोध वैज्ञानिक फ्लेवियन वेंडीटी के अनुसार, इस उल्‍कापिंड के आगे के लोकेशन के बारे में रडार मैप से जानकारी मिलेगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

केंद्र की बड़ी पहल से बाहर फंसे छात्रों और मजदूरों के वापस लौटने का मार्ग प्रशस्त: दीपक प्रकाश

Next Post

रिम्स निदेशक को कार्यमुक्त किये जाने का विधायक ने किया विरोध

Next Post
रिम्स निदेशक को कार्यमुक्त किये जाने का विधायक ने किया विरोध

रिम्स निदेशक को कार्यमुक्त किये जाने का विधायक ने किया विरोध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d