नई दिल्ली: मौसम विभाग ने अपने ऑल इंडिया वेदर वॉर्निंग बुलेटिन में यह जानकारी दी है की आज बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड और ओडिशा में तेज बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की माने तो आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना हो सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भारी बारिश आ सकती है, इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, छत्तसीगढ़, बिहार, झारखंड, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के कुछ हिस्सों में तेज बारिश की संभावना है.
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आस-पड़ोस में कम दबाव के क्षेत्र हैं, जहां अगले 24 घंटों में बारिश आ सकती है. मौसम विभाग ने अपनी एडवाइजरी में बताया कि मानसून गर्त अभी सक्रिय है और इसके दक्षिण में स्थिति सामान्य है. ऐसा अगले दो से तीन दिनों के लिए हो सकता है.
ऐसी स्थिति में गुजरात और दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में 25 अगस्त यानि आज भारी बारिश के अनुमान हैं. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती हैं. ये हवाएं दक्षिण पश्चिमी से अरब सागर के पश्तिमी मध्य और बंगाल की खाड़ी के उत्तर में आ सकती हैं.

