बिहार: मौसम विभाग ने एक बार फिर 24 घंटे बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी किया है. रविवार को कई जिलों में अच्छी बारिश हुई. इसके साथ ही आज भी पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, और कटिहार, में भारी बारिश और मध्यम दर्जे का वज्रपात होगा.
इसके साथ ही पूर्वी पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी और सुपौल में भारी बारिश हो सकती है. यहां भी वज्रपात को लेकर आम लोगों को सतर्क किया गया है.

