नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ऐसे में इस साल 2021 में दिल्ली समेत पूरे देश को लेकर बताया जा रहा कि मानसून सामान्य बारिश वाला होगा. मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई रिपोर्ट में कहा गया है कि इस बार मानसून के दौरान औसतन सामान्य बारिश होगी. साथ ही मानसून का आगाज भी काफी अच्छा होने की संभावना है. इस साल 2021 में दीर्घावधि औसत वर्षा 880.6 मिमी की तुलना में सामान्य बारिश की रेंज 96 प्रतिशत से 104 प्रतिशत के उच्चतम स्तर रहने की उम्मीद है. वहीं मानसून के दौरान झमाझम बारिश होने की संभावना है.
ऐसे में मौसम विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह का तापमान व्यापक रुप से नीचे हैं और ला नीना की स्थिति अपने चरम पर पहुंच गई है. वहीं समुद्र सतह के तापमान में जल्द गिरावट होने की संभावना है. जिसके चलते ला नीना की स्थिति में बदलाव देखने को मिल सकता है.

