BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सरकार व पुलिस की कार्रवाई का तरीका समाज में दहशत पैदा करनेवाला: बाबूलाल मरांडी 

by bnnbharat.com
July 17, 2020
in Uncategorized
सरकार व पुलिस की कार्रवाई का तरीका समाज में दहशत पैदा करनेवाला: बाबूलाल मरांडी 

सरकार व पुलिस की कार्रवाई का तरीका समाज में दहशत पैदा करनेवाला: बाबूलाल मरांडी 

Share on FacebookShare on Twitter

रांची: बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड में पिछले दिनों की घटित कुछ घटनाओं से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राज्य की पुलिस इनदिनों लोगों को भयाक्रांत कर भयादोहन के काम में लगी हुई है.

बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में बताया कि मिहिजाम के शराब कारोबारी के यहां 15 जुलाई को हुई कार्रवाई ऐसी ही घटना का हालिया उदाहरण है. इसके पूर्व भी लॉकडाउन के दौरान बीते 25 अप्रैल को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित होटल अलकोर मामले में भी ऐसा ही देखा गया था. वहां कारोबारियों को जेल भेजने, होटल को सील करने आदि में पुलिस की जल्दबाजी और तत्परता देखने को मिली थी. उन्होंने कहा कि सरकार और पुलिस के द्वारा कार्रवाई का तरीका समाज में दहशत पैदा करने का काम कर रही हैं.

बीजेपी विधायक दल के नेता ने बताया कि जमशेदपुर वाली घटना से अल्पसंख्यक सिख समुदाय पूरी तरह आहत और मर्माहत है. इन्हें लग रहा है कि कुछ स्वार्थी तत्वों की मिलीभगत से उनके साथ अन्याय व घिनौनी साजिश की गई है. लिहाजा इनके मन में पुलिस-प्रशासन के प्रति अविश्वास कायम है.

उन्होंने बताया कि मिहिजाम की घटना के बाद इसको लेकर अखबारों में जो खबरें आई हैं, वह गंभीर चिंता का विषय है. साथ ही इस प्रकार की दुर्भावनाग्रस्त कार्रवाई से राज्य को अराजकता की ओर धकेलने का संकेत भी स्पष्ट दिख रहा है. इस प्रवृत्ति को उचित नहीं ठहराया जा सकता है.

पुलिस के द्वारा विभिन्न विभागों के सहयोग से एक साथ 70 जगहों पर तलाशी करना और उस तलाशी में कुछ पाया नहीं जाना, यह इस बात का साफ संकेत है कि यह निश्चित रूप से दुर्भावना से ग्रस्त होकर केवल डराने-धमकाने और भयादोहन करने के उद्देश्य से की गई कार्रवाई है.

इस मामले में कारोबारी योगेन्द्र तिवारी को शुबह आठ बजे से बुलाकर मिहीजाम थाने, फिर जामताड़ा थाने में रात 12 बजे तक बैठाकर रखा जाता है. इस दौरान थाने में मीडिया तक को न तो घुसने दिया जाता है न कुछ बताया जाता है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

20 व 21 को कई स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी

Next Post

रियल इस्टेट के भी हीरो हैं झारखंड कैडर के IPS, रांची के नए SSP भी हैं करोड़पति

Next Post
रियल इस्टेट के भी हीरो हैं झारखंड कैडर के IPS, रांची के नए SSP भी हैं करोड़पति

रियल इस्टेट के भी हीरो हैं झारखंड कैडर के IPS, रांची के नए SSP भी हैं करोड़पति

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d