BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन ने कहा- चुस्त-तंदरुस्त हूं, अब राजनीति में सेवा

by bnnbharat.com
February 25, 2021
in समाचार
‘मेट्रो मैन’ ई श्रीधरन ने कहा- चुस्त-तंदरुस्त हूं, अब राजनीति में सेवा
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः मेट्रो मैन ई श्री धरन भारतीय जनता पार्टी (bjp) के साथ वह केरल (kerala) को विकास के रास्ते पर ले जाना चाहते हैं. इस उम्र में मैं पूरी तरह से चुस्त-तंदरुस्त हूं. ऐसे में केरला के विकास के लिए मैं अपनी सेवा देना चाहता हूं, काम करना चाहता हूं, तो इसमें गलत क्या है? मेरा लंबा अनुभव और ज्ञान, प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा. जहां तक बात मेरे ऊर्जावान बने रहने की है तो व्यवस्थित तरीके से जिंदगी को जीना और महान भगवद् गीता के धार्मिक मूल्यों के प्रति मेरी आस्था इसका प्रमुख कारण है.

विभिन्न सरकारों, हाईकोट्र्स, सरकारी एजेंसियों ने मुझ पर विश्वास जताकर बहुत सारी जिम्मेदारियां दीं, मैं उनको पूरा करने में लगा हुआ था. अब मेरी अंतिम जिम्मेदारी या यूं कहें कि कार्यभार पलारीवट्टोम फ्लाईओवर (केरल) के पुनर्निमाण के पूरा होने के साथ 5 मार्च को पूरा हो जाएगा. इस कारण मैंने सोचा कि मेरा टैलेंट और अनुभव केरल प्रदेश के काम आना चाहिए. इसी कारण मैं राजनीति के क्षेत्र में नई पारी शुरू कर रहा हूं.
मेरा उद्देश्य पूरी तरह से एक ही है कि मैं केरल प्रदेश का विकास, ज्ञान और तकनीक के स्तर से करूं जिससे अधिक से अधिक संख्या में रोजगार के अवसर यहां की जनता को उपलब्ध हो सकें. यहां बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवा हैं, जिनको काम की तलाश है. इसके साथ ही राज्य को कर्ज के कुचक्र से भी बचाना है.

पिछले 5 वर्षों के दौरान भारतीय रेलवे की स्थिति काफी खराब हुई है. इसको लेकर मुझे काफी निराशा और दुख है. पुनर्गठन के नाम पर रेलवे की अपूरणीय क्षति हो रही है. बड़ी बात ये है कि रेलवे के लिए एक पूर्णकालिक कैबिनेट मंत्री भी नहीं है. यह सब खराब स्थिति का संकेत है.
केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ और सीपीएम के नेतृत्व वाले एलडीएफ दोनों पर भ्रष्टाचार और घोटालों के आरोप लगे. मैं स्वभाव से, भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों के अनुरूप हूं, इसलिए मैंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया.
भारतीय जनता पार्टी का केरल में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित नेता नहीं है. प्रदेश बीजेपी के नेताओं के बीच आपसी मतभेद भी हैं. लेकिन, अब इनका समाधान निकाला जा रहा है. मुझे पूरी उम्मीद है कि केरल की जनता भाजपा को समझेगी और अपना समर्थन देगी.
मैं नहीं मानता कि भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिक है. भाजपा पिछले सात वर्षों से देश में बहुत सफलतापूर्वक शासन कर रही है और एक भी सांप्रदायिक झड़प नहीं हुई. यह इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है.
केरल के लोगों में मेरी प्रतिष्ठा है और यहां की जनता मुझ पर भरोसा करती है. भारतीय जनता पार्टी में मेरे शामिल होने से स्थितियां बदलेंगी और मुझे यकीन है कि केरल की जनता का बीजेपी को भारी समर्थन मिलेगा.पिछले स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने केरल में अच्छा प्रदर्शन किया था. भाजपा और अन्य दलों के बीच बहुत अंतर नहीं था. अब एक नई छवि और नए अंदाज के साथ पार्टी जनता के सामने है. मुझे विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनावों में काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी.आज केरल की सामाजिक-राजनीतिक स्थिति प्रगति में सहायक नहीं है. सत्तारूढ़ राजनीतिक दलों का केंद्र सरकार के साथ हमेशा टकराव होता रहा है. अगर केरल में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आती है तो केंद्र सरकार के साथ अच्छा तालमेल होगा और यह राज्य के लिए काफी लाभकारी साबित होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

यूएनएससी में भारत ने पाक का नाम लिए बिना कहा- एक देश पूरी दुनिया में आतंकियों की कर रहा मदद

Next Post

भारत बन सकता है एशिया की सुपरपावर, 5 साल में धनकुबेरों की संख्याए भारत में 63% बढ़कर हो जाएगी 11198

Next Post
भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था

भारत बन सकता है एशिया की सुपरपावर, 5 साल में धनकुबेरों की संख्याए भारत में 63% बढ़कर हो जाएगी 11198

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d