BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मेट्रो मैन ने दिल्ली मेट्रो के प्रिंसिपल एडवायजर के पद से इस्तीफा दिया

by bnnbharat.com
March 11, 2021
in समाचार
मेट्रो मैन ने दिल्ली मेट्रो के प्रिंसिपल एडवायजर के पद से इस्तीफा दिया
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः मेट्रो मैन ई श्रीधरन को लेकर बड़ी खबर आ रही है. मेट्रो मैन ने दिल्ली मेट्रो के प्रिंसिपल एडवायजर के पद से इस्तीफा दे दिया है. हाल में बता दें ई श्रीधरन ने केरल में भाजपा को ज्वाइन करने का ऐलान किया था. उसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा था कि श्रीधरन जल्दी ही यह कदम उठा सकते हैं. उन्होंने बीजेपी ज्वाइन करने के दौरान इस बात का ऐलान भी किया था कि वह जब भी विधानसभा चुनाव लड़ेगे उससे पहले दिल्ली मेट्रो से औपचारिक रिश्ता तोड़ लेंगे मगर सरकार को जब भी विकास के कार्य के लिए उनकी जरुरत होगी वह हमेशा खड़े रहेंगे.

श्रीधरन ने केरल में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है. बीजेपी ज्वाइन करने के बाद श्रीधरन ने राज्य के मुख्यमंत्री पी विजयन पर जोरदार हमला बोले हुए उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री और उनकी सरकार पर लगातार हमले करते हुए कहा है कि राज्य को भाजपा ही आगे ले जा सकती है. राज्य में इस समय विकास के काम रुके हुए हैं. जिन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में अच्छे तरीके से आगे बढ़ाया जा सकता है.

इसके अलावा श्रीधरन ने पार्टी ज्वाइन करने के बाद अपनी सीट को लेकर कोई खास निर्णय नहीं लिया है. उन्होंने कहा है कि वह विधानसभा चुनावों में किस सीट से लड़ना हैं. यह पूरी तरह से पार्टी के ऊपर छोड़ रहा हूं. बस पार्टी से उम्मीद कर रहा हूं कि वह मेरे स्थानीय निवास पोन्नानी से ज्यादा दूर की विधानसभा सीट न दें. वहीं श्रीधरन के राज्य में भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ने के निर्णय की कांग्रेस और सत्ताधारी वामदल दोनों ने आलोचना की है. उन्होंने कहा था कि श्रीधरन एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं. उन्हें राजनीति में नहीं उतरना चाहिए था. इसके अलावा उन्होंने भगवाधारी पार्टी को चुना है. जो साम्प्रदायिक भी है.

बता दें ई श्रीधरन ने साल 1997 में दिल्ली मेट्रो ज्वाइन किया था. बता दें श्रीधरन आखिरी बार 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की पोशाक पहनकर घूमते नजर आए थे. वह पलारीवट्टम में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के निरीक्षण का मौका था. यह आखिरी बार था जब ई श्रीधरन दिल्ली मेट्रो की पोशाक में दिखते नजर आते थे. उसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है. उसके बाद वह इस पोशाक में कभी नजर नहीं आए. बता दे श्रीधरन ने देश के अंदर उन इंजीनियरिंग कामों को अंजाम दिया था. जिसे उससे पहले नामुमकिन समझा जाता था.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ट्रक की टक्कर से य़ुवक की मौत

Next Post

OECD का दावा, दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ेगी भारत की इकोनॉमी

Next Post
OECD का दावा, दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ेगी भारत की इकोनॉमी

OECD का दावा, दुनिया में सबसे तेज रफ्तार से बढ़ेगी भारत की इकोनॉमी

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d