New Delhi:- देश में जारी किसान आंदोलन अब केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशी लोगों का भी ध्यान अपनी आरे खींच रहा है. हाल ही में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना किसान का सपोर्ट करते नजर आई. ऐसे में पॉप सिंगर के बाद अब मिया खलीफा भी इस मैदान में उतर आई है और उन्होंने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर ट्वीट भी किया है.मिया खलीफा का ट्वीट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मिया खलीफा ने दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर दो ट्वीट किए हैं. अपने पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा,मनावाधिकार उल्लंघन को लेकर आखिर क्या चल रहा है? उन्होंने नई दिल्ली के आस-पास इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया?
वहीं कंगना रनौत ने रिहाना के ट्वीट का भी जवाब दिया था जिसमें उन्होंने लिखा कोई भी बात इसलिए नहीं कर रहा है क्योंकि ये किसान नहीं, आतंकवादी हैं. जो भारत को बांटना चाहते हैं ताकि चीन हमारे देश पर कब्जा कर ले और यूएसए जैसी चाइनीज कॉलोनी बना दे. शांति से बैठो बेवकूफ. हम तुम्हारे जैसे मूर्ख नहीं है जो अपने देश को बेच दें.बता दें अभिनेत्री कंगना रनौत ने रिहाना की तरह मिया खलीफा को भी जवाब दिया है,उन्होंने अपने ट्वीट में आरोप लगाते हुए कहा है कि ये अमेरिकन पॉर्न स्टार्स हमारे देश के अंदरुनी मामलों पर पेड ओपनियिन दे रही हैं. इसी के साथ उन्होंने अपने ट्वीट के अंत में-शांत हो जाओ मूर्खों भी लिखा है.
जबकि अपने दूसरे ट्वीट में मिया खलीफा ने लिखा है, पेड एक्टर्स…मुझे उम्मीद है कि पुरस्कारों के मौसम में उनकी अनदेखी कतई नहीं की जाएगी. मैं किसानों के साथ हूं…#FarmersProtest’.
