BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

माइकल जैक्सन Birthday: जैक्सन डांस कारनामे को अंजाम देने के लिए पहनते थे खास जूते

रिसर्च में हुआ था खुलासा

by bnnbharat.com
August 29, 2020
in समाचार
माइकल जैक्सन Birthday: जैक्सन डांस कारनामे को अंजाम देने के लिए पहनते थे खास जूते
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  29 अगस्त यानि आज महान पॉप संगीत गायक माइकल जैक्सन का जन्मदिन है. वह एक शानदार गायक के साथ बेहतरीन डांसर भी थे. माइकल जैक्सन ने अपने गायिकी और डांस ने पूरी दुनिया में अमिट छाप थोड़ी. डांस करने वाले या माइकल जैक्सन को पसंद करने वाले शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा जिसने उनके जाने माने डांस स्टेप की नकल करने की कोशिश नहीं की होगी? लेकिन 1987 में जारी म्यूजिक वीडियो “स्मूथ क्रिमिनल” में माइकल जैक्सन ने जो डांस स्टेप किया था वो करना किसी के लिए आसान कतई नहीं है. उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके डांस स्टेप के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहा हैं.

इस स्टेप में माइकल जैक्सन सीधे खड़े रहते हैं और वो इसी मुद्रा में अपने शरीर को 45 डिग्री के कोण में आगे की तरफ झुकाते हैं. वैज्ञानिक हमेशा से इस बात की चर्चा करते रहे हैं कि माइकल जैक्सन ऐसा कैसे कर पाते थे? दरअसल न्यूरोसर्जनों की एक टीम ने जैक्सन के इस डांस स्टेप का अध्ययन किया है. उनका कहना है कि उनके डांस का राज उनके जूतों में था जो उनके पैरों को जरूरी ताकत देता था.

जर्नल ऑफ न्यूरोसर्जरी में प्रकाशित अपने शोध में मंजुल त्रिपाठी और चंडीगढ़ के ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड मेडिकल रिसर्च के उनके साथी कहते हैं कि, “कई अच्छे डांसर, जिनके पैर काफी मजबूत होते हैं वो भी इस स्टेप को करते वक्त केवल 25 या फिर अधिकतम 30 डिग्री के कोण मे ही झुक सकते हैं. लेकिन माइकल जैक्सन इस स्टेप में 45 डिग्री का कोण आसानी से बना लेते थे.”

किसी ने उनकी नकल करने की कोशिश भी की तो उन्होंने महसूस किया होगा कि ऐसे करते वक्त टांगों से पिछले हिस्सों की मांसपेशियों पर अधिक दवाब पड़ता है लेकिन रीढ़ की हड्डी़ पर उतना दवाब नहीं पड़ता. मंजुल त्रिपाठी कहते हैं कि इस कारण माइकल जैक्सन की सबसे बेहतर नकल करने वाले के लिए आगे की तरफ ठीक उनकी तरह झुकना लगभग नामुमकिन है. लेकिन जैक्सन के लिए ऐसा करना आसान था क्योंकि उनके लिए इस कारनामे को अंजाम देने के लिए खास जूते थे.

उनके जूतों में वी-आकार का एक टुकड़ा लगा होता था जो जमीन से निकली एक कील पर ठीक से फिट हो जाता था. इस कारण जैक्सन सामने की तरफ आसानी से झुक पाते थे. लेकिन इससे पहले उन्हें ऐसा करने के लिए कमर पर बांधने वाली सुरक्षा रस्सियों की जरूरत होती थी. माना जाता है कि माइकल जैक्सन और हॉलीवुड में काम कर चुके उनके दो साथी अमरीकी अंतरिक्षयात्रियों के लिए बनाए गए खास जूतों से प्रेरित थे. ये जूते किसी भी सतह पर आसानी से चिपक जाते थे और शून्य गुरुत्वाकर्षण की स्थिति में भी व्यक्ति को सतह पर ही रखने में मदद करते थे.

हालांकि जानकार मानते हैं कि ऐसे जूतों के साथ भी शरीर को एक कोण पर कुछ देर के लिए रखना आसान काम नहीं है क्योंकि इसके लिए आपको अपनी टांगों. रीढ़ की हड्डी और मांसपेशियों की मजबूती की जरूरत होती है. मंजुल त्रिपाठी कहते हैं, “माइकल जैक्सन के कई फैन और खुद हमने भी उनके इस स्टेप की नकल करने की कई बार कोशिश की है लेकिन हर बार हम गिर पड़े. ये करना आसान नहीं. आपकी टांगों के साथ-साथ आपकी कमर की मांसपेशियां भी इसका दवाब झेलने के लिए तैयार होनी चाहिए.”

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

राष्ट्रपति ने 74 खिलाड़ियों और कोट को किया पुरस्कृत, 5 खिलाड़ियों को मिला खेल रत्न अवॉर्ड

Next Post

राज्यपाल से मिले सीएम हेमंत सोरेन

Next Post
राज्यपाल से मिले सीएम हेमंत सोरेन

राज्यपाल से मिले सीएम हेमंत सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d