वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से सोशल नेटवर्किंग ऐप टिकटॉक को बंद करने की चेतावनी के बाद टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने उसे (टिकटॉक को) खरीदने के लिए की उसकी निर्माता कंपनी बाइटडांस के साथ चल रही बातचीत पर विराम लगा दिया है. इससे टिकटॉक के दोबारा भारत में फिर से लौटने पर ग्रहण लग गया है.
ट्रंप ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वह टिकटॉक को बंद करने की योजना बना रहे है जो अमेरिकी से संचालन करने वाली सोशल नेटवर्किंग ऐप यूट्यूब और फेसबुक की संभावित प्रतिद्वंद्वी है. उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि सरकार टिकटॉक को बंद करने के अलावा अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रही है.
द वाल स्ट्रीट जर्नल ने इस मामले के जानकारी सूत्रों के हवाले से शनिवार को कहा कि बाइटडांस और माइक्रोसॉफ्ट, टिकटॉक पर भविष्य में की जाने वाली कार्रवाई को लेकर स्थित के स्पष्ट होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. जर्नल के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद टिकटॉक ने अगले तीन वर्षों के दौरान अमेरिका में दस हजार नौकरी पैदा करने की भी बात कही है.
ट्रम्प के इस बयान से पहले ही टिकटॉक की खरीद के लिए माइक्रोसॉफ्ट और बाइटडांस के बीच बातचीत अंतिम चरण में थी और सोमवार तक इस सौदे के हो जाने अनुमान था.

