BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

वनडे में मध्यक्रम की समस्या का समाधान करना होगा : विक्रम राठौड़

by bnnbharat.com
September 6, 2019
in Uncategorized
वनडे में मध्यक्रम की समस्या का समाधान करना होगा : विक्रम राठौड़

Middle-order problem will have to be resolved in ODIs: Vikram Rathore

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के नए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा है कि आने वाले दिनों में टीम के मध्यक्रम से जुड़ी समस्या को सुलझाना होगा. विश्व कप के सेमीफाइनल में हारकर टीम के बाहर होने के कारण पूर्व कोच संजय बांगर को हटाने का निर्णय लिया गया और उनकी जगह राठौड़ को दी गई.

‘बीसीसीआई डॉट टीवी’ पर राठौड़ ने कहा, “यह केवल विश्व कप की बारे में नहीं है. वनडे में मध्यक्रम इतना अच्छा नहीं कर रहा और हमें निश्चित रूप से इसका निपटारा करना चाहिए.”

राठौड़ ने कहा, “श्रेयस अय्यर ने पिछले दो मैचों में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और हमारे पास मनीष पांडे भी है. इन दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट और इंडिया-ए के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. ये ऐसे बल्लेबाज है जो अपना काम बखूबी करने के काबिल हैं और इसके बारे में कोई शक नहीं है.”

अय्यर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई वनडे सीरीज में नबर-5 पर बल्लेबाजी की और दो पारियों में 71 एवं 65 रन बनाए.

राठौड़ ने कहा, “यह शीर्ष स्तर पर सही होने की बात है. हमें उनपर भरोसा दिखाने और उन्हें सही तैयारी कराने की आवश्यकता है ताकि वे अधिक समय तक वहां रह सकें. उनमें अच्छा करने के लिए पर्याप्त प्रतिभा है.”

वनडे में मध्यक्रम तो वहीं टेस्ट में सलामी बल्लेबाज हाल के समय में बेहतरीन प्रदर्शन करने में नाकाम रही है. लोकेश राहुल वेस्टइंडीज के खिलाफ जूझते नजर आए.

राठौड़ ने कहा, “एक अन्य चिंता का विषय टेस्ट में सलामी बल्लेबाजों की भागीदारी है। हमारे पास विकल्प हैं और इसमें काफी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है. हमें उनके और अधिक निरंतर होने का तरीका ढूंढना होगा.”

उन्होंने कहा, “मैं एक ऐसा वातावरण बनाना चाहता हूं जहां खिलाड़ी गलतियां करने से डरें नहीं, जहां गलती करने वाले को छोटा न समझा जाए क्योंकि वे अभी सीख रहे हैं. आप एक बार फेल हो सकते हैं, लेकिन आपको अपनी असफलताओं से सीखकर और बेहतर होना चाहिए.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

समस्तीपुर में रेलवे स्क्रैप व्यवसायी के घर में घुसकर गोलीबारी, 3 घायल

Next Post

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Next Post
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d