BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सड़क हादसा: बंगाल से लौटने के क्रम में हुई प्रवासी मजदूर की हुई मौत

by bnnbharat.com
May 9, 2020
in समाचार
सड़क हादसा: बंगाल से लौटने के क्रम में हुई प्रवासी मजदूर की हुई मौत
Share on FacebookShare on Twitter
  • कोरोना वायरस के मंजर से घबराए शख्स साइकिल से लौट रहा था अपना वतन

चतरा: कोरोना संक्रमण को ले देश मे लागू लॉकडाउन के बीच प्रवासी मजदूरों का चतरा आगमन निरंतर जारी है. दूसरे प्रदेशों में फंसे कुछ मजदूर सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर अपने गांव लौट रहे हैं तो कोई अपनी बेबशी और परेशानियों से निजात पाने को ले पैदल या साईकिल का सहारा ले रहे हैं.

ऐसे ही रोजगार के तलाश में बंगाल गए चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के तेसरचेपा गांव निवासी एक मजदूर फूलदेव भुईयां की दर्दनाक मौत सड़क हादसें में हो गई.

दरअसल, फूलदेव बंगाल रोजगार की तलाश में गया था। जहां लॉक डाउन के कारण काम बंद होने के बाद उसके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. ऐसे में फूलदेव अपने घर के लिये साईकिल से ही निकल पड़ा. लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था.

बंगाल के ही अंडाल थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक के चपेट में आने से उसकी मौत हो गई. जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने उसे उठाकर दुर्गापुर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फूलदेव का शव आज भी दुर्गापुर अस्पताल में ही पड़ा है.

इधर, मृतक के परिजनों ने अपनी आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए जिला प्रशासन से फूलदेव का शव मंगवाने का गुहार लगाया है. बावजूद जिला प्रशासन की ओर से बंगाल के अस्पताल में पड़े फूलदेव के शव को लाने की दिशा में अबतक कोई पहल नहीं की गई है.

ऐसे में परिजनों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों में अधिकारियों के प्रति रोष है. जिला परिषद सदस्य दुलारचंद साहू ने भी जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को अविलंब मदद पहुंचाने की मांग की है.

जिप सदस्य ने कहा है कि मृतक फूलदेव के पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं. उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वे बंगाल जाकर फूलदेव के शव को ला सकें.

ऐसे में जिला प्रशासन शव वाहन का पास निर्गत करने के नाम पर टाल-मटोल कर रहा है. जिप सदस्य ने अधिकारियों से पल्ला झाड़ने के बजाय मानवीय संवेदना दिखाते हुए मदद की अपील की है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मजदूरों का है सबसे बुरा हाल, शोषणकारी आदेश जारी कर रही हैं सरकार: मायावती

Next Post

जानें कैसे रखें कोरोना संकट काल में बच्चों का ख्याल

Next Post
जानें कैसे रखें कोरोना संकट काल में बच्चों का ख्याल

जानें कैसे रखें कोरोना संकट काल में बच्चों का ख्याल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d