BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कर्नाटक-गुजरात में झारखंड के प्रवासी श्रमिकों को रोका जा रहा हैः रामेश्वर उरांव

by bnnbharat.com
May 15, 2020
in समाचार
कर्नाटक-गुजरात में झारखंड के प्रवासी श्रमिकों को रोका जा रहा हैः रामेश्वर उरांव

कर्नाटक-गुजरात में झारखंड के प्रवासी श्रमिकों को रोका जा रहा हैः रामेश्वर उरांव

Share on FacebookShare on Twitter

रांंची: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के वेणुगोपाल ,वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह और सांसद राजीव सातव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों से बातचीत की.

इस दौरान पार्टी के केंद्रीय नेताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देशानुसार लॉकडाउन से उत्पन्न परिस्थिति के दौरान चलाए जा रहे हैं राहत कार्यों की समीक्षा की.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी आरपीएन सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा है कि पार्टी द्वारा जारी हेल्पलाइन में रजिस्टर्ड मजदूरों को लाने के लिए स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए .साथ ही साथ सभी आने वाली ट्रेनों की मुकम्मल जानकारी समय पूर्व दी जाए.

नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपालन और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी को लेकर चलाए जा रहे हैं अभियान को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने बताया कि बिहार, पश्चिम बंगाल ,उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र , गुजरात, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और अन्य राज्यों से झारखंड के प्रवासी मजदूरों को वापस लाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा.

उन्होंने बताया कि कर्नाटक और गुजरात में झारखंड के प्रवासी श्रमिकों के साथ मारपीट भी की जा रही है, वहीं इन दोनों राज्यों में झारखंडी मजदूरों को वापस आने से रोका जा रहा है, ताकि वहां सूक्ष्म लघु उद्योग को शुरू किया जा सके.

उन्होंने बताया कि झारखंड में कांग्रेस की सरकार में शामिल है राज सरकार के प्रयास से अब तक करीब एक लाख प्रवासी कामगारों को झारखंड वापस लाया जा चुका है इसके अलावा अन्य श्रमिकों को भी वापस लाने के लिए अधिक से अधिक विशेष ट्रेनों के परिचालन का प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि झारखंड के करीब छह लाख 85हजार प्रवासी कामगारों ने वापस लौटने के लिए निबंधन कराया है . इस कार्य में कांग्रेस पार्टी भी सहयोग कर रही है ताकि हर श्रमिकों की घर वापसी हो सके.

उन्होंने कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल प्रवासी श्रमिकों की वापसी को लेकर क्या कहते हैं इस पर वे कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते लेकिन राज्य सरकार की ओर से पहले ही लिखित रूप से अन्य राज्यों, केंद्र सरकार और रेलवे से अधिक से अधिक ट्रेनों का परिचालन करने का आग्रह किया जा चुका है.

राज सरकार की ओर से दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी को लेकर एनओसी प्रदान किया जाता है और इसके लिए ट्रेन से आने वाले यात्रियों की संख्या में भुगतान भी सुनिश्चित किया जाता है.

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और वरिष्ठ नेता जय शंकर पाठक भी उपस्थित थे.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कम्युनिटी किचन से भूखे लोगों को मिल रही है राहत

Next Post

पैकेज में जनजातीय समुदाय के लिए कई अहम घोषणाएंः अर्जुन मुंडा

Next Post
पैकेज में जनजातीय समुदाय के लिए कई अहम घोषणाएंः अर्जुन मुंडा

पैकेज में जनजातीय समुदाय के लिए कई अहम घोषणाएंः अर्जुन मुंडा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d