नई दिल्ली: कोरोना संकट को लेकर देश में जारी लॉकडाउन में केंद्र सरकार बड़ी राहत दी है. लॉकडाउन में फंसे लोगों के लिये यह बड़ी राहत दी है. लॉकडाउन में फंसे प्रवासी मजदूर, छात्र और पर्यटक अब अपने राज्य में जा सकेंगे.
हालांकि इसके लिए राज्य की सहमति की जरूरत होगी. गृह मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए निर्देश के अनुसार दूसरे राज्यों में जाने की इजाजत सिर्फ बसों के माध्यम से ही मिलेगी और घर पहुंचने के बाद उन्हें क्वारंटाइन में रहना होगा.



