बिहार: मुंगेर जिले के आइसोलशन वार्ड मे इलाजरत कोई कोरोना संक्रमित मरीज की फाइनल रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सभी को डिस्चार्ज कर घर भेजा गया.
डिस्चार्ज होने वालों में 2 महिला और 5 पुरूष शामिल थे. ये लोग दिलावरपुर, तारापुर व जमालपुर के सिघिंया के निवासी हैं. आइसोलेशन वार्ड में डॉ० ध्रुव कुमार गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने ठीक होकर घर जा रहे है.
सभी लोगों पर पुष्पवर्षा कर व गुलदस्ता दे कर सभी को घर विदा किया. डिस्चार्ज किए गये सभी लोगों को मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र दिया गया व सभी लोगों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन में रहने का निर्देश भी दिया गया.

