BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मीका सिंह ने नेपोटिज्म को लेकर कहा: इस इंडस्ट्री ने हमें अपना करियर दिया, हमें इसका सम्मान करना चाहिए ’

by bnnbharat.com
July 5, 2020
in Uncategorized
मीका सिंह ने नेपोटिज्म को लेकर कहा: इस इंडस्ट्री ने हमें अपना करियर दिया, हमें इसका सम्मान करना चाहिए ’
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: मीका सिंह ने सोनू निगम से अपील करते हुए कहा कि उन्हें इस तरह का गलत सन्देश नहीं देना चाहिए कि बॉलीवुड माफिया द्वारा कण्ट्रोल होता हैं.

हमें उस इंडस्ट्री का अपमान नहीं करना चाहिए, जिसने हमें सब कुछ दिया हैं.

मीका सिंह का कहना है कि बॉलीवुड में म्यूजिक इंडस्ट्री केवल योग्यता के आधार पर काम करती है इसके अलावा कुछ नहीं.
गायक मीका कहते हैं जीवन में, सब कुछ अपने समय के अनुसार ही होता है.

मैं 2007 में मुंबई आया था, और फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने मुझे अपनी फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला में एक ब्रेक दिया, मीका मानते हैं कि बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री एक खूबसूरत जगह है और इसका अपमान नहीं किया जाना चाहिए.
गायक सोनू निगम द्वारा हाल ही में जारी किए गए वीडियो, जिसमे वह भूषण कुमार पर संगीत उद्योग में माफिया चलाने का आरोप लगा रहे है, बॉलीवुड अब इस मोर्चे पर विभाजित दिखाई दें रहा है.

जहाँ कुछ का मानना है कि, हाँ यहां पक्षपात होता है, वहीं दूसरों का मानना है कि सब कुछ सिर्फ योग्यता के आधार पर ही होता है.

मीका का कहना है कि हाल के वर्षों में उन्होंने इतने सारे नए गायक देखे हैं जिन्होंने खुद कि मेहनत से नाम कमाया है.
मीका ने कहा

“सोनू निगम कह रहे हैं कि उन्हें कोई सांग नहीं मिल रहा है, लेकिन बहुत सारे नए गायक हैं जिन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपार लोकप्रियता हासिल की है. अरिजीत सिंह, अरमान मलिक, साथ ही बी प्राक ने अपने लिए अपना नाम बना लिया है. और इसके अलावा, पंजाब के हमारे गायक लगातार उत्कृष्ट काम कर रहे हैं. अब बी प्राक तो इस इंडस्ट्री में किसी की बुआ का बेटा नहीं है. बहुत लोगों का नाम हो रहा है और उनमे से कई लोगों को भूषण कुमार ने ही ब्रेक दिया है.”

मिका ने आगे कहा म्यूजिक लेबल आपको केवल एक बार ब्रेक दे सकता है, लेकिन उसके बाद, गीत या गायक के साथ क्या होता है, वे सफल होते हैं या नहीं, यह लेबल की जिम्मेदारी नहीं है.

गायक का मानना है कि म्यूजिक इंडस्ट्री एक खूबसूरत जगह है, और भले ही वह पंजाब में पैदा हुए हो पर मुंबई उनकी कर्म भूमि है, और वह इस शहर से प्यार करते है.

“मुंबई इतना खूबसूरत शहर है कि मैं आज तक ऐसे किसी व्यक्ति से नहीं मिला, जो यहां काम की तलाश में आया था और उसे काम नहीं मिला. मुंबई का इतना बड़ा दिल है कि ये सबको अपने अंदर समां लेता है . इस शहर की सरकार और पुलिस इतनी शानदार है कि आपको इस शहर में मिलने वाली आजादी कहीं नहीं मिलेगी.

निगम और कुमार के बीच चल रहे लगातार युद्ध में जिसमे वह दोनों उलझे हुए है, मीका हँसते हुए कहते हैं,

“सोनू निगम जी और भूषण कुमार प्रेमी प्रेमिका या पति और पत्नी की तरह हैं. जब भी वे लड़ते हैं, तो आपको उन्हें लड़ने देना चाहिए. सोनू निगम को बनाने वाले भी गुलशन कुमार थे, इसलिए तब से उनके बीच एक प्रेम-घृणा का रिश्ता है और हमें इसमें नहीं पड़ना चाहिए. ”
वहीं मीका ने कहा कि निगम एक प्रसिद्ध गायक है, उनका विचार है कि निगम म्यूजिक इंडस्ट्री के बारे में दुनिया को एक गलत संदेश दे रहे है. मीका कहते है “सोनू निगम को दुनिया को यह गलत संदेश नहीं देना चाहिए कि बॉलीवुड माफियाओं आदि द्वारा संचालित होता है. हमें इस इंडस्ट्री और इस शहर से सब कुछ मिला है, हमें इसकी मर्यादा भंग नहीं करनी चाहिए. यहां तक कि भूषण कुमार का परिवार भी दिल्ली से मुंबई आया था और उन्हें यहां बहुत सफलता मिली. आज बॉलीवुड में शीर्ष अभिनेत्रियाँ जैसे दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ सभी आउट साइडर्स हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ लोगों को सफलता मिलती है जबकि कुछ को नहीं.  हर किसी को एक ब्रेक की आवश्यकता होती है, और उसके बाद सब कुछ आपकी प्रतिभा पर निर्भर होता है.  हर दो साल में, मैं एक ऐसा गायक देखता हूं, जो देखतें ही देखतें लाखों व्यूज के साथ लोकप्रिय हो जाता है और फिर एक दम गायब हो जाता है.

लेकिन उदित नारायण, कुमार सानू और सोनू निगम जैसे गायक इतने सालों से गा रहे हैं.

हमारी इंडस्ट्री लता मंगेशकर और उनके जैसे अन्य दिग्गजों से बनी है, इसलिए हमें इसका अनादर नहीं करना चाहिए.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कानपुर मुठभेड़ मामले में बड़ा खुलासा : पुलिस पर हमले के दौरान काटी गयी थी बिजली

Next Post

चतरा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता की हत्या

Next Post
चतरा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता की हत्या

चतरा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता की हत्या

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d