BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ में आतंकी ढेर

by bnnbharat.com
June 22, 2019
in Uncategorized
जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ में आतंकी ढेर

Militant heap in encounter in Baramulla of Jammu and Kashmir

Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, 22 जून :  जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक गैर-स्थानीयआतंकवादी मारा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उरी क्षेत्र के बोनियार इलाके में सुबह आतंकवादियों और राष्ट्रीय राइफल्स व राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी ।

सूत्र ने बताया, “इस मुठभेड़ में अब तक एक अज्ञात गैर-स्थानीय आतंकवादी मारा जा चुका है। आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई अभी भी जारी है।”

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जैसे आतंकवादी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सूत्रों के मुताबिक जम्मू कश्मीर में पुलवामा जैसा हमला दौहराया जा सकता है। इसे लेकर खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर के प्रशासन को अलर्ट भेज दिया है। इस पर उच्चाधिकारियों ने सुरक्षा बलों को बारामूला और बड़गाम में कड़ी सुरक्षा के निर्देश दिए थे।

जम्मू एवं कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भी सर्च ऑपरेशन के तहत आतंकवादियों से मुठभेड़ हो गई थी। आतंकवादी इस इलाके में छिपे हुए थे और किसी घटना को अंजाम दोने की फिराक में थें लेकिन सर्च ऑपरेशन टीम को आता देख वो भौचक्के हो गए और सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाने लगे। बता दें कि पुलिस ने कहा कि विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ के केशवन इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया था।

इससे पहले एक खबर और सामने आई थी जिसमें LOC पार करने की कोशिश में चार नए भर्ती आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। ये गिरफ्तारी जम्मू कश्मीर के उरी में हुई थी।

जानकारी के मुताबिक आतंकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में हथियारों का प्रशिक्षण लेने के लिए नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहे थे।  सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान कुलगाम के आडिल डार, शोपियां के ताहिर लोन, सोपोर के समीर भट और बारामूला जिले के पट्टन के नवीद पारा के रूप में हुई है।

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अपने करियर से ‘शानदार’ को मिटा देना चाहूंगा : शाहिद

Next Post

द्रमुक के विरोध के बीच बारिश के लिए यज्ञ कर रही अन्नाद्रमुक

Next Post
द्रमुक के विरोध के बीच बारिश के लिए यज्ञ कर रही अन्नाद्रमुक

द्रमुक के विरोध के बीच बारिश के लिए यज्ञ कर रही अन्नाद्रमुक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d