रांचीः झारखंड में उग्रवादियों ने फिर से अपनी धमक दिखानी शुरू कर दी है. हालांकि सुरक्षाबलों के द्वारा इन पर काबू भी पाया जा रहा है.
इधर, पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी के जोमताई की पहाड़ी में पीएलएफआई उग्रवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ जारी है. दोनों ओर से सैकड़ों राउंड फायरिंग की सूचना है.
सुरक्षाबलों ने उग्रवादियों से एके 47 सहित कई हथियार और बिस्फोटक भी बरामद किए हैं. जानकारी के अनुसार उस ईलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

