BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में आतंकवादी ढ़ेर

by bnnbharat.com
June 26, 2019
in Uncategorized
पुलवामा में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में आतंकवादी ढ़ेर
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, 26 जून : जम्मू – कश्मीर में पुलवामा जिला के त्राल क्षेत्र में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “आज (बुधवार) ब्रानपथरी वन क्षेत्र में मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। उसके कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।”

पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने त्राल तहसील के ब्रानपथरी जंगली क्षेत्र में तलाशी एवं घेराबंदी अभियान शुरू कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने कहा, “घेराबंदी कड़ा होते ही वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों और वहां छिपे आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।”

Also Read This:- PM, नरेंद्र मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो

बता दें, रविवार को जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एकबार फिर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सुरक्षाबलों ने 4 आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। दक्षिण कश्मीर के दारमदोरा कीगम इलाके में हुई इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देते हुए उनकी घेराबंदी की। सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने इस दौरान आतंकवादियों के ठिकाने को उड़ा दिया।एनकाउंटर के दौरान दो आतंकियों के मारे जाने की सूचना आ रही थी। हालांकि, बाद में सुरक्षाबलों के सर्च ऑपरेशन के दौरान दो और आतंकियों के शव बरामद किए गए। इसके साथ ही मुठभेड़ वाले इलाके से भारी मात्रा में गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए।

सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने शोपियां के दारमदोरा इलाके में आतंकियों को घेरा और तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि जब सेना तलाशी ले रही थी, तब छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

PM, नरेंद्र मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो

Next Post

राहुल ने सांसदों की पार्टी प्रमुख बने रहने की मांग अस्वीकार की

Next Post
राहुल ने सांसदों की पार्टी प्रमुख बने रहने की मांग अस्वीकार की

राहुल ने सांसदों की पार्टी प्रमुख बने रहने की मांग अस्वीकार की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d